By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: विनेश फोगाट को कांग्रेस में शामिल होते ही टिकट मिला
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Politics > विनेश फोगाट को कांग्रेस में शामिल होते ही टिकट मिला
Politics

विनेश फोगाट को कांग्रेस में शामिल होते ही टिकट मिला

DB News
Last updated: 24/10/2026 9:12 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

Haryana Congress Candidate List 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने 31 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है.

Source : MEDIA

Contents
Haryana Congress Candidate List 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने 31 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है.आज ही कांग्रेस में शामिल हुईं थी विनेश फोगाटकांग्रेस की पहली लिस्‍ट के उम्‍मीदवार

By : डीबी न्यूज अपडेट| Edited By: सुप्रिया

Haryana Congress Candidate List 2024: कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में कांग्रेस ने अपने 31 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है. कांग्रेस ने आज शुक्रवार को पार्टी में शामिल होते ही पहलवान विनेश फोगाट को जींद की जुलाना विधानसभा से अपना उम्मीदवार बना दिया है. इसके अलावा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट से टिकट दिया है.

आज ही कांग्रेस में शामिल हुईं थी विनेश फोगाट

इससे पहले शुक्रवार को दिन में ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया था. वहीं अब हरियाणा विधानसभा चुनाव में रेसलर विनेश फोगाट को पार्टी ने चुनावी मैदान में उतार दिया है. इसके अलावा अन्य उम्मीदवार मैदान में हैं जिनकी लिस्ट सार्वजनिक की गई है.

विनेश फोगाट पर सबकी निगाहें टिकी थीं. उनको लेकर कयास कई दिन से लग रहे थे. हालांकि विनेश फोगाट का कांग्रेस से चुनाव लड़ना करीब पहले से ही तय माना जा रहा था, लेकिन अब लिस्ट में उनका नाम आ गया है. विनेश फोगाट की सीट को लेकर भी तमाम अटकलें थी जिन पर आज विराम लग गया. वे जुलाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रही हैं.

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की इस पहली लिस्ट में जाट, एससी और ओबीसी पर फोकस किया गया है. वहीं, कांग्रेस ने अपने पुराने चेहरों पर ही दाव खेला है. केवल मात्र तीन ही नए चेहरे हैं, जो कि टिकट हासिल कर पाए हैं. वहीं, 28 मौजूदा विधायकों को ही टिकट दिया गया है.

32 प्रत्याशियों की लिस्ट में 9 जाट, 9 एससी, 7 ओबीसी कैंडिडेट, 3 मुस्लिम, 2 ब्राह्मण, 1 सिख और 1 पंजाबी प्रत्याशी को टिकट दिया गया है. 27 मौजूदा विधायक को टिकट मिली है. कांग्रेस ने मौजूदा निर्दलीय विधायक धर्मपाल गौंदर को नीलोखेड़ी से उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा, शाहबाद से जेजेपी को छोड़कर आए मौजूदा विधायक रामकरण काला को टिकट दिया गया है. वहीं जुलाना से नया नाम विनेश फोगाट हैं, जिन्हें टिकट दिया गया है.

कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 31 नामों का ऐलान किया, लेकिन बाद में एक और नाम जोड़ा. पानीपत के इसराना के विधायक बलबीर वाल्मीकि का नाम लिस्ट में नहीं था, लेकिन अलग से विधायक वाल्मीकि के नाम का ऐलान किया गया.

कांग्रेस की पहली लिस्‍ट के उम्‍मीदवार

कांग्रेस पार्टी ने लंबे मंथन के बाद टिकट का ऐलान किया. कांग्रेस ने कालका से प्रदीप चौधरी, अंबाला की नारायणगढ़ सीट से शैलजी चौधरी, यमुनानगर के साढौरा (एससी) से रेनू बाला, यमुनानगर के रादौर से बिशन लाल सैनी, कुरुक्षेत्र के लाडवा से मेवा सिंह, कुरुक्षेत्र के शाहबाद (एससी) से राम करण, करनाल के नीलोखेड़ी (एससी) से धर्म पाल गौंडर, करनाल के असंध से एस. शमशेर सिंह गोगी, पानीपत के समालखा से मौजूदा विधायक धर्म सिंह छोक्कर, खरखौदा (एससी) से जयवीर सिंह, सोनीपत से मौजूदा विधायक सुरेन्द्र पंवार, गोहाना से जगबीर सिंह मलिक, बरौदा से इन्दुराज सिंह नरवाल, जुलाना से विनेश फोगाट, जींद के सफीदों से सुभाष गंगोली, कालावांली (एससी) से शिशपाल सिंह, डबवाली से अमित सिहाग से टिकट दिया है.

वहीं, गढ़ी सांपला-किलोई से मौजूदा विधायक भूपिंदर सिंह हुड्डा, रोहतक से भारत भूषण बत्रा, कलानौर (एससी) से शकुंतला खातक, बहादुरगढ़ से राजिंदर सिंह जून, बादली से कुलदीप वत्स, झज्जर (एससी) से गीता भुक्कल, बेरी से डॉ. रघुवीर सिंह कादयान, महेन्द्रगढ़ से विधायक राव दान सिंह, रेवाड़ी से चिरंजीव राव, नूंह से आफ़ताब अहमद, फिरोज़पुर झिरका से विधायक मामन खान, पुन्हाना से मोहम्मद इलियास, होडल (एससी) से उदयभान, और फरीदाबाद एनआईटी से नीरज शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है. इसके अलावा, इसराना से बलबीर वाल्मीकि को दोबारा टिकट मिला है.

गौरतलब है कि भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में 67 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था. इसके अलावा, जेजेपी और इनेलो ने भी कुछ सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है. हरियाणा में 5 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे, जिसके लिए नामांकन की शुरुआत हो चुकी है.

हरियाणा के चुनाव में उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए कांग्रेस के बैठकों के कई दौर चले एक-एक टिकट के लिए कई-कई दावेदार थे. उन तमाम नामों पर मंथन करने के बाद आखिरकार कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने पहली लिस्ट को अंतिम रूप दिया और देर शाम को इसे जारी कर दिया. कुल 31 नाम इस लिस्ट में हैं.

You Might Also Like

Cockroach Janta Party धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेगी

तमिलनाडु में BJP के हाथ से फिसले पूर्व अध्यक्ष रहे अन्नामलाई

‘अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए हैदराबाद या कहीं और भी ले जाने की व्यवस्था कर सकते हैं….’

BJP ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर फिर चौंकाया!

CM कुर्सी का झगड़ा: सिद्धारमैया से मिले डीके शिवकुमार

TAGGED:Candidate ListDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateHaryana Congress
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी का बहनोई ऑनरेक्स कफ सिरप की कर रहा था तस्करी, गिरफ्तार!
Next Article पैरों से आटा गूंथकर मोमोज बनाने वाले शख्स का वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?