By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: प्रियंका गांधी के पास 1.15 करोड़ का सोना, 29 लाख की चांदी, जानें कुल कितनी संपत्ति?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > प्रियंका गांधी के पास 1.15 करोड़ का सोना, 29 लाख की चांदी, जानें कुल कितनी संपत्ति?
NationalPolitics

प्रियंका गांधी के पास 1.15 करोड़ का सोना, 29 लाख की चांदी, जानें कुल कितनी संपत्ति?

DB News
Last updated: 28/09/2026 11:30 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार (23 अक्टूबर, 2024) को वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया.

Source : MEDIA

Contents
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार (23 अक्टूबर, 2024) को वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया.प्रियंका गांधी के पास कितनी है संपत्ति?7.41 करोड़ रुपये की अचल संपत्तिपति रॉबर्ट वाड्रा के पास 39 करोड़ की चल संपत्तिप्रियंका गांधी की राजनीतिक सफरबंगला खाली कराए जाने पर आईं थी चर्चा मेंप्रियंका ने किराए का भुगतान भी किया

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Priyanka Gandhi Nomination: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आज बुधवार (23 अक्टूबर) को केरल के वायनाड से अपना नामांकन दाखिल किया. लोकसभा उपचुनाव के लिए वायनाड से अपने पहले चुनावी मुकाबले के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले, प्रियंका गांधी सुबह करीब 11:45 बजे वायनाड के कलपेट्टा में विशाल रोड शो में भी शामिल हुईं. इस दौरान उनके साथ मां सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मौजूद रहे. नामांकन के दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति भी घोषित की. जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पास 8 लाख की कार और 1.15 करोड़ का सोना है.

प्रियंका गांधी के पास कितनी है संपत्ति?

प्रियंका गांधी ने एफिडेविट में 4 करोड़ 24 लाख की चल संपत्ति घोषित की है. उनके पास 52 हजार रुपए कैश, 2 करोड़ 24 लाख के मिचुअल फंड, बैंक खातों में करीब 3 लाख 60 हजार रुपये, पीपीएफ खाते में 17 लाख 38 हजार रुपये, एक हॉन्डा सीआरवी कार जिसकी कीमत 8 लाख रुपये है. इसे पति ने गिफ्ट किया है. इसके अलावा, 1 करोड़ 15 लाख रुपये का सोना और 29 लाख की चांदी भी उनके पास है.

इसके अलावा, प्रियंका गांधी के पास 2 करोड़ 10 लाख 13 हजार 598 रुपये की खेती वाली जमीन है, जो दिल्‍ली के पास गांव सुल्‍तानपुर महरोली में है और इसमें उनके भाई राहुल गांधी का भी हिस्‍सा है. प्रियंका गांधी के पास हिमाचल प्रदेश के शिमला में 5 करोड़ 63 लाख 99 हजार रुपये का एक मकान भी है.

7.41 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति

प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग को जानकारी दी है कि उनके पास 7.41 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. इसमें नई दिल्ली के महरौली इलाके में कृषि भूमि और वहीं पर स्थित एक फार्महाउस बिल्डिंग में आधा हिस्सा शामिल है. इनकी कीमत 2.10 करोड़ रुपये से अधिक है. उनके पास हिमाचल प्रदेश के शिमला में खुद से अर्जित एक घर है, जिसकी वर्तमान कीमत करीब 5.63 करोड़ रुपये से अधिक है.

पति रॉबर्ट वाड्रा के पास 39 करोड़ की चल संपत्ति

वहीं, प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की चल संपत्ति 39 करोड़ रुपये है. उनके पास 27.64 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. प्रियंका गांधी पर 15.75 लाख रुपये की देनदारी है, जबकि पति पर 10 करोड़ रुपये की देनदारी है. प्रियंका गांधी की आय के स्रोत में किराया, बैंकों से ब्याज, निवेश और अन्य साधन शामिल हैं, जबकि पति रॉबर्ट वाड्रा की आय के स्रोतों में व्यवसाय, किराया, बैंक ब्याज, निवेश और अन्य शामिल हैं.

प्रियंका गांधी की राजनीतिक सफर

प्रियंका गांधी, जो कांग्रेस पार्टी की महासचिव हैं, अपने राजनीतिक करियर में पहली बार वायनाड से उपचुनाव लड़ रही हैं. यह सीट पहले उनके भाई राहुल गांधी के पास थी, जिन्होंने इसे 2019 में जीता था. अब यह उपचुनाव कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है, खासकर तब जब 2024 के आम चुनाव नजदीक हैं. प्रियंका के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद, कांग्रेस के समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.

वायनाड सीट पर प्रियंका की उम्मीदवारी को कांग्रेस के लिए एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है. प्रियंका का मजबूत राजनीतिक और पारिवारिक बैकग्राउंड उन्हें एक प्रभावी उम्मीदवार बनाता है. उनके साथ राहुल और सोनिया गांधी की उपस्थिति ने इस उपचुनाव को और भी महत्वपूर्ण बना दिया है.

बंगला खाली कराए जाने पर आईं थी चर्चा में

प्रियंका को बंगला 1997 में स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) सुरक्षा मिलने के बाद आवंटित किया गया था. केंद्र सरकार ने पिछले साल नवंबर में प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस लेते हुए उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दे दी थी. इसके बाद 1 जुलाई को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने प्रियंका को बंगला खाली करने का नोटिस दिया था. उन्हें सभी बकाया भुगतान के लिए भी कहा गया था. नोटिस के मुताबिक, कांग्रेस नेता के पास अब जेड प्लस सुरक्षा है. ऐसे में वह सरकारी बंगले की हकदार नहीं है.

प्रियंका ने किराए का भुगतान भी किया

एआईसीसी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने बंगले की चाभी लोक निर्माण विभाग को सौंप दी है. एआईसीसी ने ये भी बताया कि बंगले को अच्छी कंडीशन में हैंडओवर किया गया है. बताया गया कि जब दिल्ली में स्थाई रूप से रहने की व्यवस्था नहीं हो जाती, प्रियंका अस्थाई आवास में रहेंगी. एआईसीसी ने बताया कि प्रियंका ने सभी बिजली, पानी समेत पिछले सभी बकाये का भुगतान भी कर दिया है.

You Might Also Like

SIR को लेकर देशभर में बवाल, चुनाव आयोग ने फिर सुना दिया नया SSR का फरमान

INDIA ब्लॉक का SIR पर संग्राम, FIR दर्ज!

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updatePriyanka Gandhi Nomination
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article MVA 85-85 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, कांग्रेस, उद्धव और शरद पवार में बनी सहमति
Next Article सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी मंदिर में सफेद चंदन का टुकड़ा दान करें, जानें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आजादी के बाद पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा सीधी
Madhya Pradesh 27/10/2026
नर्मदा महोत्सव पर कला, संस्कृति, सुर और संगीत से गूंज उठीं संगमरी वादियां
Madhya Pradesh 27/10/2026
सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?