MVA Seat Sharing: महाविकास अघाड़ी में 270 सीटों पर सहमति बन गई. 15 सीटों पर फैसला होना बाकी, 18 सीटें सहयोगियों को मिलेंगी.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
बीते कई दिनों से सीट बंटवारे को लेकर महाविकास अघाड़ी की बातचीत नतीजे पर पहुंच गई. बुधवार (23 अक्टूबर) को ऐलान किया गया कि तीनों दल बराबर-बराबर 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं. उद्धव ठाकरे, शरद पवार और कांग्रेस के बीच 270 सीटों पर समझौता हुआ है. बाकी 18 सीटें अन्य सहयोगी दलों को मिलेंगी.
15 सीटों पर फैसला बाकी
270 सीटों पर जो फॉर्मूला सामने आया है उसमें 85×3 यानी 255 सीटों की घोषणा की गई है. यानी 15 सीटों पर फैसला होना बाकी है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा कि 270 सीटों पर सहमति बन गई है. एमवीए के तीन दलों में 15 सीटों पर अभी भी चर्चा जारी है.
समाजवादी, आप सहित अन्य दल भी सक्रिय
बता दें कि समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और अन्य दलों ने भी महाराष्ट्र में चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है. सीट बंटवारे के तहत जो फॉर्मूला सामने आया है इससे साफ है कि महाराष्ट्र में एमवीए यानी तीन दलों के गठबंधन की जगह इंडिया गठबंधन मैदान में उतरने जा रही है.

