By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: अमेरिका में गौतम अडानी वाले PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने किया कटाक्ष
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Politics > अमेरिका में गौतम अडानी वाले PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने किया कटाक्ष
Politics

अमेरिका में गौतम अडानी वाले PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने किया कटाक्ष

DB News
Last updated: 22/10/2026 10:21 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने PM मोदी से गौतम अडानी के मामले को लेकर सवाल किया था.

Source : MEDIA

Contents
राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने PM मोदी से गौतम अडानी के मामले को लेकर सवाल किया था.राहुल ने साधा PM मोदी पर निशानाPM मोदी ने अपने बयान में कही थी ये बात

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

PM Modi On Gautam Adani Case: PM मोदी अमेरिका दौरे पर हैं इस दौरान राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उन्होंने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने गौतम अडानी के मामले को लेकर सवाल पूछा तो उस सवाल का जवाब देते हुए PM मोदी ने कहा कि दो देशों के नेता निजी मामलों पर कोई बात नहीं करते हैं. उनके इस बयान पर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका में भी मोदी जी ने अडानी जी के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल दिया.

राहुल ने साधा PM मोदी पर निशाना

PM मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “देश में सवाल पूछो तो चुप्पी, विदेश में पूछो तो निजी मामला! अमेरिका में भी मोदी जी ने अडानी जी के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल दिया! जब मित्र का जेब भरना मोदी जी के लिए ‘राष्ट्र निर्माण’ है, तब रिश्वतखोरी और देश की संपत्ति को लूटना ‘व्यक्तिगत मामला’ बन जाता है.

PM मोदी ने अपने बयान में कही थी ये बात

क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक में कारोबारी गौतम अडानी के खिलाफ मामले पर चर्चा हुई?’ के सवाल पूछे जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत एक लोकतांत्रिक देश है और हमारी संस्कृति ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की है, हम पूरी दुनिया को एक परिवार मानते हैं. हर भारतीय को मैं अपना मानता हूं. ऐसे व्यक्तिगत मामलों के लिए दो देशों के मुखिया न मिलते है न बैठते हैं न बात करते हैं.”

अडाणी के मुद्दे पर हमेंशा आक्रामक दिखे राहुल

राहुल गांधी अडाणी मुद्दे पर हमेंशा आक्रामक देखे गए हैं. 2024 में एक रिपोर्टर के रोल में दिखे थे. विपक्ष के दो सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतम अडाणी का मुखौटा लगाया और राहुल से बातचीत की. राहुल ने मोदी-अडाणी के संबंध, अमित शाह की भूमिका और संसद न चलने पर करीब 8 सवाल किए. कांग्रेस ने 1.19 मिनट की बातचीत का वीडियो शेयर किया था.

अक्टूबर 2023 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गौतम अडाणी पर निशाना साधा था. उन्होंने दिल्ली में 14 मिनट की एक प्रेस कांफ्रेंस की थी. जिसमें कहा- अडाणी ने 32 हजार करोड़ का घोटाला किया है. आज महंगी बिजली के पीछे अडाणी हैं. उन्होंने जनता की जेब से पैसे लूटे हैं. इन आरोपों में BJP सरकार को घेरते हुए राहुल बोले- अडाणी में ऐसा क्या है जो सरकार उनकी जांच नहीं कराती है. उन्हें जो चाहिए होता है, वो मिल जाता है. उनके पीछे किसकी शक्ति है.

इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) की बैठक से पहले राहुल ने 31 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. राहुल ने दो विदेशी न्यूज पेपर्स के हवाले से कहा था कि देश का पैसा बाहर भेजा जा रहा है. एक अरब (बिलियन) डॉलर भारत के बाहर गया. जो पैसा बाहर भेजा जा रहा है, वो PM के करीबी व्यक्ति का है.

अडाणी की कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपए बेनामी पैसे किसके हैं? राहुल गांधी ने 8 अप्रैल 2023 को एक ट्वीट में अडाणी मुद्दे पर सवाल उठाए थे. ट्वीट में लिखा था- सच्चाई छिपाते हैं, इसलिए रोज भटकाते हैं. अडाणी की कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपए बेनामी पैसे किसके हैं? राहुल ने कांग्रेस के पूर्व 5 नेताओं का नाम भी अडाणी से जोड़ा था.

राहुल ने 7 फरवरी को एक तस्वीर सदन में दिखाई थी, इसमें मोदी और गौतम अडाणी नजर आ रहे थे. NDA मेंबर्स ने इसका विरोध किया था. सभापति ओम बिड़ला ने राहुल को टोका और स्पीच फिर शुरू हुई. राहुल ने कहा, “इनका हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री के साथ क्या रिश्ता है और कैसा रिश्ता है?

हिंडनबर्ग ने अडाणी ग्रुप पर लगाए थे मनी लॉन्ड्रिंग, शेयर मैनिपुलेशन जैसे आरोप 24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी ग्रुप को लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की थी. जिसमें अडाणी ग्रुप पर कई अनियमितताओं का आरोप लगाया था. अगस्त 2024 में हिंडनबर्ग ने एक और रिपोर्ट में दावा किया था कि SEBI सेबी चीफ माधबी पुरी बुच के पास अडाणी ग्रुप के जरिए पैसों की हेराफेरी स्कैंडल में इस्तेमाल की गई अस्पष्ट ऑफशोर एंटिटीज में हिस्सेदारी थी.

डॉक्यूमेंट्स का हवाला देते हुए हिंडनबर्ग ने कहा था कि बुच और उनके पति धवल बुच के पास एक ऑफशोर फंड में हिस्सेदारी थी. जिसमें गौतम अडाणी के भाई विनोद अडाणी ने काफी मात्रा में पैसा लगाया था. विनोद, अडाणी ग्रुप की कंपनियों के चेयरमैन हैं.

You Might Also Like

Cockroach Janta Party धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेगी

तमिलनाडु में BJP के हाथ से फिसले पूर्व अध्यक्ष रहे अन्नामलाई

‘अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए हैदराबाद या कहीं और भी ले जाने की व्यवस्था कर सकते हैं….’

BJP ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर फिर चौंकाया!

CM कुर्सी का झगड़ा: सिद्धारमैया से मिले डीके शिवकुमार

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updatePM Modi On Gautam Adani CasePMModiRahul Gandhi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article ट्रंप-मोदी का ‘किलर’ प्लान, जॉइंट स्टेटमेंट सुन पाकिस्तान पसीना छोड़ देगा
Next Article महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक और पूजा करने से मिलेगा कई गुना पुण्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?