By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: T20 World Cup में भारत की विजयी शुरुआत, सूर्या ने ठोके 84 रन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > T20 World Cup में भारत की विजयी शुरुआत, सूर्या ने ठोके 84 रन
NationalSport

T20 World Cup में भारत की विजयी शुरुआत, सूर्या ने ठोके 84 रन

DB News
Last updated: 08/02/2026 12:14 AM
DB News
Share
6 Min Read
भारतीय टीम की पहली जीत दर्ज करने के साथ नंबर वन पर बरकार है.
SHARE

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही फिर भी USA टीम के सामने 162 रन का लक्ष्य दिया, 29 रनों से मिली जीत

Source : DB News Update  

Contents
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही फिर भी USA टीम के सामने 162 रन का लक्ष्य दिया, 29 रनों से मिली जीतसूर्या ने पारी को सम्हालायूएसएस के भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं टिकेअभिषेक और शिवम को टिकने ही नहीं दियायूएसए के शेडली वैन का कहरपहली जीत के साथ भारत की अच्छी शुरुआतपांड्या महंगे साबित हुएअगला मैच 12 जनवरी को खेला जाएगाप्लेइंग-11

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

T20 World Cup 2026, India vs USA Match: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने विजयी शुरुआत की है. शनिवार के आखिरी मैच में भारतीय टीम ने USA को 29 रन से हरा दिया. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जहां टॉस जीतकर USA ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोने के बाद 161 रन बनाए. 162 रन का टारगेट चेज करने उतरी USA की टीम के 20 ओवर में 8 विकेट गिर गए और इस मैच में यूएसए 132 रन ही बना सकी.

सूर्या ने पारी को सम्हाला

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 बॉल पर नाबाद 84 रन की पारी खेली. उन्होंने कप्तानी खेलते हुए 8वां अर्धशतक लगाया है. इतना ही नहीं, सूर्या ने बतौर कप्तान टी-20 इंटरनेशनल में एक हजार रन भी पूरे कर लिए हैं. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं थी और भारत के  4 विकेट महज 46 रन बनाकर पैवेलियन लौट चुके थे. लेकिन सूर्या ने भारतीय टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया दिया.

यूएसएस के भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं टिके

अमेरिका की ओर से शुभम रंजने और संजय कृष्णमूर्ति ने 37-37 रन ही बना सके. जबकि मिलिंद कुमार ने 34 रन बनाए. वहीं यूएसए टीम की पार्टनर्शिप जोड़ी को ज्यादा देर तक नहीं टिकने दिया और भारतीय गेंदबाजों ने कहर ढा दिया. इस मैच में भारतीय टीम के मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट झटके वहीं अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए.

अभिषेक और शिवम को टिकने ही नहीं दिया

अमेरिकी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को बड़े शॉट लगाने से रोक दिया था और धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे को खाता तक खोलने नहीं दिया. तिलक वर्मा ने 25 और ईशान किशन ने 20 रन बनाए, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 84 रनों की पारी खेली. उन्होंने 49 गेंदों में यह अर्धशतकीय पारी खेली. कप्तान सूर्या का बल्ला यदि ना चलता तो टीम इंडिया 150 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकती थी.

यूएसए के शेडली वैन का कहर

यूएसए की टीम के लिए शेडली वैन शाल्कविक की गेंदबाजी ने सभी को आकर्षित किया और उन्होंने ईशान किशन, तिलक वर्मा और शिवम दुबे जैसे बल्लेबाजों को एक ही ओवर में आउट करके पैवेलियन पहुंचा दिया, जिससे स्टेडियम में सनसनी फैल गई. उन्होंने 4 ओवरों में 25 रन देकर कुल 4 विकेट झटके. हरमीत सिंह ने भी दो विकेट लिए.

पहली जीत के साथ भारत की अच्छी शुरुआत

यह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की यूएसए को हराकर पहली जीत दर्ज की है. उससे पहले पाकिस्तान और वेस्टइंडीज भी अपना-अपना पहला मैच जीत चुके हैं. गेंदबाजी में भारत के लिए मोहम्मद सिराज सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 29 रन देकर 3 विकेट लिए. आपको बताते चलें कि सिराज भारत के ऑरिजिनल स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे, उन्हें चोटिल हर्षित राणा की जगह टीम में स्थान मिला है.

पांड्या महंगे साबित हुए

भारतीय टीम के गेंदबाज अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिया. वहीं मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी एक विकेट लेने में कामयाब रहे. लेकिन हार्दिक पांडया सबसे महंगे साबित हुए, जिन्होंने 4 ओवरों में 34 रन लुटा दिए.

अगला मैच 12 जनवरी को खेला जाएगा

भारतीय टीम का अगला मैच 12 फरवरी को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा. भारत ग्रुप-ए के पॉइंट टेबल में नंबर-1 है. जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है. दोनों के पास 2-2 अंक हैं. क्योंकि, पाकिस्तान का नेट रन रेट भारत से कम है. नीदरलैंड और USA अपना-अपना पहला मैच हार गए हैं. नामीबिया ने अब तक कोई मैच नहीं खेला है. यदि खिलाड़ियों मं यही जोश बरकरार रहा तो कप हमारे देश में होगा.

प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती.

USA: साईतेजा मुक्कामाला, एंड्रीज गौस, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान और सौरभ नेत्रवलकर.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateIndia Vs USAJbp NewsMP NEWSSuryakumar YadavT20 World Cup 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article नर्मदा जल हर घर पहुंचाने की योजना में लाएं तेजी
Next Article जगद्गुरु द्वारा शुरू किए गए प्रकल्प चलते रहें यही सबसे बड़ी पूंजी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?