By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: 16 पहियों वाले टैंकर के नीचे से ढहा पुल, 9 की मौत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Gujarat > 16 पहियों वाले टैंकर के नीचे से ढहा पुल, 9 की मौत
Gujarat

16 पहियों वाले टैंकर के नीचे से ढहा पुल, 9 की मौत

DB News
Last updated: 29/09/2026 11:18 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

गुजरात के वडोदरा में हुआ हादसा, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, पीएम मोदी ने जताया दु:ख, इस हादसे का सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि पुल के दो खंभों के बीच का पूरा स्लैब ढह चुका है.

Source : SOCIAL MEDIA

Contents
गुजरात के वडोदरा में हुआ हादसा, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, पीएम मोदी ने जताया दु:ख, इस हादसे का सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि पुल के दो खंभों के बीच का पूरा स्लैब ढह चुका है.40 साल पहले बना था पुलपीएम मोदी ने की सीएम से बातप्रशासनिक कदम और राहत कार्यबड़ोदरा और आणंद जिलों को जोड़ता है पुलदो खंभों के बीच पुल का पूरा स्लैब ढहामोरबी पुल हादसे की यादें हुईं ताजाकांग्रेस ने गुजरात सरकार को घेरा

By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Gambhira Bridge Collapse: गुजरात के वडोदरा जिले में गंभीरा पुल का हिस्सा ढह गया. जिसमें कई गाड़ियां नदी में गिर गईं. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल बताए जा रहे हैं. इस हादसे का सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि पुल के दो खंभों के बीच का पूरा स्लैब ढह चुका है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि 16 पहियों वाला एक टैंकर का दो चक्का पिलर पर अटके क्षतिग्रस्त स्लैब पर टिका है. बाकी का हिस्सा पुल पर है. गनीमत रही कि इसमें सवार ड्राइवर बच गया.

40 साल पहले बना था पुल

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिसागर नदी पर स्थित गंभीरा पुल मध्य गुजरात और राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र को जोड़ता है. मंत्री ने कहा कि पुल का निर्माण 1985 में हुआ था और समय समय पर तथा जरूरत पड़ने पर इसका रखरखाव किया जाता था. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो करीब 900 मीटर लंबे गंभीरा पुल के 23 खंभे हैं और यह गुजरात के वडोदरा और आणंद जिलों को जोड़ता है.

पीएम मोदी ने की सीएम से बात

गंभीरा पुल हादसे के बाद पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात की. सीएम ने एक्स पर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी विदेश यात्रा के दौरान मुझसे टेलीफोन पर बात की और आणंद-वडोदरा को जोड़ने वाले गंभीरा पुल पर हुई दुर्घटना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की और इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.”

प्रशासनिक कदम और राहत कार्य

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सड़क एवं भवन विभाग के चार जिम्मेदार इंजीनियरों को तुरंत निलंबित कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख और घायलों के लिए ₹50,000 की आर्थिक सहायता की घोषणा की है. एनडीआरएफ (NDRF), स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है.

बड़ोदरा और आणंद जिलों को जोड़ता है पुल

महिसागर नदी पर बना गंभीरा ब्रिज, वडोदरा और आणंद जिलों को जोड़ता था और 1985 में बनाया गया था. 9 जुलाई को यह अचानक टूट गया, जिससे 20 लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए. पीटीआई के मुताबिक वडोदरा के डीएम अनिल धमेलिया ने 11 जुलाई को जानकारी देते हुए बताया, ‘‘पहले दिन हमें 12 शव और दूसरे दिन छह शव बरामद हुए, दुर्भाग्यवश एक पीड़ित की अस्पताल में मौत हो गई जबकि एक और शव बरामद किया गया.’’ गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार (10 जुलाई) को कार्रवाई करते हुए राज्य के सड़क और भवन विभाग के चार इंजीनियर को निलंबित कर दिया है.

दो खंभों के बीच पुल का पूरा स्लैब ढहा

घटना के वीडियो में दो खंभों के बीच पुल का पूरा स्लैब ढहता हुआ नजर आ रहा है. पादरा के पुलिस निरीक्षक विजय चरण ने इससे पहले कहा था कि घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई तथा दो ट्रक और दो वैन समेत कुछ वाहन नदी में गिर गए. एक अधिकारी ने बताया कि वडोदरा दमकल विभाग की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है. करीब 900 मीटर लंबे गंभीरा पुल के 23 खंभे हैं और यह गुजरात के वडोदरा और आणंद जिलों को जोड़ता है. इसका उद्घाटन 1985 में हुआ था.

मोरबी पुल हादसे की यादें हुईं ताजा

गंभीरापुल ढहने की सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें कुछ लोग नदी में गिरे वाहनों को रेस्क्यू करते नजर आ रहे हैं. वहीं टूटे पुल पर एक ट्रैंकर नदी में समाने से बाल-बाल बच गया. ट्रैंकर ट्रक का पिछला हिस्सा पुल पर टिका है जबकि आगे का हिस्सा टूटे हुए पुल पर. इस खौफनाक नजारे को देख कई लोगों की सांसे अटक गई. गुजरात में पुल टूटने की एक और खबर से मोरबी पुल हादसे की यादें ताजा हो गई. जब 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.

कांग्रेस ने गुजरात सरकार को घेरा

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना गंभीरा ब्रिज बीच से टूट गया. इस हादसे में कई वाहन नदी में गिर गए, जिसके चलते कुछ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई व कई लोग घायल हैं. कांग्रेस परिवार पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है. साथ ही ईश्वर से प्रार्थना है कि वे घायलों को शीध्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें. ये हादसा ‘गुजरात मॉडल’ के नाम पर हुए जमकर भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है.

You Might Also Like

रेप के दोषी नारायण साईं पर एक और FIR, जेल में छिपा रखा था मोबाइल

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 241 की मौत, एक शख्स जिंदा बचा

गुजरात की अवैध पटाखा फैक्ट्री MP के परिवारों के लिए काल बनी

गुजरात के सूरत में 14 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार!

बुलेट ट्रेन ट्रैक का पुल गिरा, 2 मजदूरों की मौत, एक गंभीर घायल

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateMP NEWSPMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise2
Angry0
Previous Article फाइटर प्लेन क्रैश, टुकड़ों में देखे गए शव
Next Article सावन में जबलपुर के इन मंदिरों में करें शिव दर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?