शहर में स्वच्छता के साथ दिखाई देगा सुंदर और सुरक्षित यातायात व्यवस्था, रामपुर, गोरखपुर और आई.एस.बी.टी. से रानीताल तक हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
Source : DB News Update
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
MP Encroachment Jabalpur News: जबलपुर. शहर की सुरक्षित यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने की दिशा में नगर निगम, जिला एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में शांति और सद्भाव के साथ सड़कों से अतिक्रमणों को हटाने तथा लेफ्ट टर्न को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इस कार्रवाई का शहर के नागरिकों एवं व्यापारियों ने समर्थन किया है और प्रशासन की कार्रवाई की सराहना करते हुए मॉंग भी की है कि अतिक्रमण हटाने की मुहिम शहर के सभी क्षेत्रों एवं मार्गो पर होनी चाहिए. इससे एक ओर जहॉं दुर्घटनाएं नहीं होंगी, वहीं दूसरी और यातायात व्यवस्था भी ठीक होगा तथा तिराहे, चौराहे पर ठेले टपरे न होने के कारण अपराध भी घटित नहीं होगें. नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता द्वारा प्रशासन के सहयोग से कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देशानुसार तथा उनके मार्गदर्शन में तैयार कार्य योजना के अनुरूप कार्रवाई प्रारंभ की गई. इस संबंध में निगमायुक्त ने बताया कि आई.एस.बी.टी. दीनदयाल चौक एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाकर सड़क एवं लेफ्ट टर्न को अतिक्रमण मुक्त किया गया तथा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया गया.
रामपुर से गोरखपुत तक हुई कार्रवाई
इसी प्रकार रामपुर से गोरखपुर तक कार्रवाई की गयी और मार्ग के किनारे अवैध रूप से लगे ठेले टपरे को हटाने के साथ-साथ स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमणों को भी हटाया गया. अब यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी. निगमायुक्त ने सभी लोगों से अपील की है कि सड़क किनारे एवं लेफ्ट टर्न में अतिक्रमण न करें.
पुराने पोस्टर बैनर भी हटाए गए
अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत आज विद्युत पोलों पर लगे फटे पुराने एवं अन्य बैनर पोस्टरों को भी हटाने की कार्रवाई की गयी. प्रशासन की इस कार्रवाई की नागरिकों ने सराहना की है. कार्रवाई के दौरान मौके पर अपर आयुक्त अरविन्द शाह, अतिक्रमण अधिकारी मनीष तड़से, सहायक अतिक्रमण अधिकारी अखिलेश भदौरिया, और दलप्रभारी लक्ष्मण कोरी, बृजकिशोर तिवारी, जे प्रवीण, अभिषेक समुद्रे, अंकित पारस, कुलदीप त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे.
यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क
यातायात व्यवस्था न केवल सड़कों पर सफर को सुरक्षित करने के लिए मददगार है, बल्कि शहर में अपराधों को रोकने में भी एक अहम भूमिका निभाती है. जब किसी क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था चाक-चौबंद होती है, तो वहां पुलिस की सक्रियता, तकनीकी निगरानी (CCTV) और लोगों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे अपराधियों के हौसले पस्त हो जाते हैं. हलांकि इस दिशा में जबलपुर में बहुत कम प्रयास हो रहे हैं और पुलिस अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है. पुलिस के पास कभी पर्याप्त स्टॉफ का रोना रहता है तो कभी राजनीतिक दबाव का हवाला देकर कार्रवाई से बचते नजर आते हैं.
कैसे की जा रही यातायात व्यवस्था दुरुस्त
आईटीएमएस के माध्यम से शहर के चौराहों को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है.
आधुनिक यातायात प्रबंधन के लिए चौराहों पर High-Definition CCTV कैमरे और ANPR (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) सिस्टम वाहन चालकों को चालान भेजे जा रहे हैं.
चौराहे पर लगे कैमरों की मदद से न सिर्फ ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को पकड़ा जाता है, बल्कि लूट, चोरी या अपहरण करके भाग रहे अपराधियों को भी ट्रैक किया जा रहा है.
ट्रैफिक को संभालने के लिए चौराहों और मुख्य सड़कों पर पुलिस बल तैनात तो किए गए हैं, लेकिन वे भी ज्यादा मैनुअल चालानी कार्रवाई में ही व्यस्त रहते हैं.
सड़कों पर पुलिस की लगातार मौजूदगी (Visible Policing) के कारण अपराधी किसी भी अप्रिय घटना जैसे- चेन स्नैचिंग, छेड़खानी या मारपीट को अंजाम देने से डरते हैं.
एक अच्छी यातायात व्यवस्था के तहत सड़कों, कटों (Turns) और चौराहों पर स्ट्रीट लाइट्स की उचित व्यवस्था की जाती है.
रोशनी से भरपूर और व्यवस्थित सड़कों पर रात के समय होने वाले अपराध (जैसे लूटपाट) काफी हद तक कम हो जाते हैं.
यातायात दुरुस्त रखने के लिए पुलिस द्वारा की जाने वाली रूटीन चेकिंग जैसे वाहनों के कागजात और ड्रिंक एंड ड्राइव की जांच से संदिग्धों को पकड़ने में मदद मिलती है.
ऐसी चेकिंग के दौरान कई बार अवैध हथियार या तस्करी का सामान ले जा रहे अपराधी भी पुलिस के हत्थे चढ़ जाते हैं.
