Madhya Pradesh News: सैनिटेशन व हाइजीन योजना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की हुई सराहना, ऐसी योजना चलाने वाला मध्य प्रदेश देश में पहला राज्य बना
Source : MEDIA
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : सुप्रिया
MP News: मध्य प्रदेश में किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए किए जा रहे प्रयासों को यूनिसेफ ने सराहा है. यूनिसेफ ने एक्स पर पोस्ट कर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए चलाई जा रही सैनिटेशन व हाइजीन योजना की प्रशंसा की है. बता दें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11 अगस्त को भोपाल में आयोजित छात्राओं के संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में समग्र शिक्षा के अंतर्गत सैनिटेशन और हाइजीन योजना के तहत 19 लाख छात्राओं के खाते में 57 करोड़ 18 लाख रुपये की राशि अंतरित की थी. सैनिटेशन और हाइजीन योजना में कक्षा 7 से 12 तक की छात्राओं को सेनेटरी नेपकिन के लिए राशि अंतरित की गई है.
पहला राज्य बना मध्य प्रदेश
सैनिटेशन और हाइजीन योजना के तहत विद्यालयों और महाविद्यालयों की छात्राओं को स्वच्छता के महत्व और उनके उपायों के बारे में जानकारी दी जाती है. यह योजना स्कूल शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अभियान के तहत संचालित हो रही है. जिसके तहत 11 अगस्त को राजधानी भोपाल के रवीन्द्र भवन में कार्यक्रम आयोजत किया गया था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएम डॉ. मोहन यादव सम्मिलित हुए थे. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 19 लाख 6 हजार 137 छात्राओं के एकाउंट में 57 करोड़ 18 लाख की राशि ट्रांसफर की थी. ऐसा करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बना है.
MP की बेटियों को बड़ा तोहफा
बता दें कि हाल ही में प्रदेश की बेटियों के लिए सेनिटेशन एवं हाइजीन योजना शुरू की गई है. इस योजना के तहत 11 अगस्त को CM मोहन यादव ने 7वीं से 12वीं क्लास तक पढ़ने वाली 19 लाख छात्राओं के खाते में 57.18 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे. ये राशि सैनेटरी पैड के लिए छात्राओं के अकाउंट में ट्रांसफर की गई है. इस योजना के तहत छात्राओं के अकाउंट में 300-300 रुपए पहुंचे. साथ ही योजना के तहत विद्यालयों और महाविद्यालय की छात्राओं को स्वच्छता के महत्व और उनके उपायों के बारे में जानकारी दी जाती है. बता दें कि ये योजना स्कूल शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अभियान के तहत संचालित हो रही है.
योजना को बताया अनूठी पहल
सीएम मोहन यादव के प्रयासों को सराहते हुए यूनिसेफ ने अपने X पर एक पोस्ट किया. इस पोस्ट में यूनिसेफ ने मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुरू की गई सेनिटेशन एवं हाईजीन योजना को अनूठी पहल बताया है. यूनिसेफ के X पोस्ट में लिखा है कि हम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की किशोरियों में मासिक धर्म संबंधी स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की पहल की सराहना करते हैं. यूनिसेफ इंडिया भारत सरकार और हितधारकों के साथ मिलकर स्कूल स्वच्छता और मासिक धर्म जुड़े स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है.
एमपी की है इकलौती पहल
देश में सैनिटेशन और हाइजीन योजना की पहल करने वाला मध्य प्रदेश पहला राज्य बन गया है. इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालयों और महाविद्यालयों की छात्राओं को स्वच्छता के महत्व और उनके उपायों के बारे में जानकारी देना है. स्कूल शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अभियान के तहत इस योजना को संचालित किया जा रहा है. इसके तहत 11 अगस्त को राजधानी भोपाल के रवीन्द्र भवन में कार्यक्रम आयोजत किया गया था. इस कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे. इस दौरान सीएम ने 19 लाख 6 हजार 137 छात्राओं के अकाउंट में 57 करोड़ 18 लाख 41 हजार 100 रुपए की राशि ट्रांसफर की थी.
हाईजीन योजना की शुरुआत
बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 11 अगस्त को भोपाल में आयोजित छात्राओं के संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में हाईजीन योजना की शुरुआत की, इस दौरान उन्होंने प्रदेश की 19 लाख छात्राओं के खाते में 57 करोड़ 18 लाख रुपये ट्रांसफर किया। यह योजना स्कूल शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अभियान के तहत चलाई जा रही है.
सराहना मिलने पर क्या बोले सीएम?
यूनिसेफ द्वारा की गई सराहना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आभार जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मध्य प्रदेश के किशोरों और बच्चों के लिए हमारी प्रतिबद्धता को विश्व स्तर पर मान्यता देने के लिए यूनिसेफ इंडिया का धन्यवाद.
