उत्तर प्रदेश और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में मुठभेड़ के दौरान तीन कुख्यात अपराधियों को ढेर कर दिया.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Pilibhit Encounter News: पंजाब के गुरदासपुर जिले में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड बम हमले के 3 कुख्यात क्रिमिनल्स से उत्तर प्रदेश पुलिस तथा पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम की मुठभेड़ (Pilibhit Encounter) हुई. इस मुठभेड़ में यूपी-पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने तीनों अपराधियों को ढेर कर दिया. आरोपियों के पास से 2 एके 47 और दो ग्लॉक पिस्टल बरामद हुए हैं.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंजाब और यूपी पुलिस को तीनों अपराधियों की तलाश गुरुदासपुर की पुलिस चौकी पर ग्रेनेड बम हमले की घटना के बाद से कर रही थी. गुप्ता सूचना के आधार पर सोमवार को पंजाब और पीलीभीत पुलिस की संयुक्त टीम ने तीनों दुर्दांत अपराधियों को पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में घेर लिया.
पंजाब और यूपी पुलिस टीम से घिरने का अहसास होने के बाद अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद जवाब कार्रवाई करते हुए यूपी और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने तीनों अपराधियों को ढेर कर दिया. इस मामले में पीलीभीत पुलिस ने नियमानुसार आगे की कार्यवाही कर रही है.
गुरुदासपुर के रहने वाले हैं तीनों अपराधी
पीलीभीत एनकाउंट में मारे गए अपराधियों की पहचान पुलिस ने गुरविंदर सिंह पुत्र गुरुदेव सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी मोहल्ला कलानौर थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि पुत्र रंजीत सिंह उर्फ जीता उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम अगवान थाना कलानौर जिला गुरदासपुर और जसन प्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह उम्र करीब 18 वर्ष निवासी ग्राम निक्का सूर थाना कलानौर जिला गुरदासपुर पंजाब के रहने वाले हैं.

