By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: पितृपक्ष पर जानिए तर्पण की विधि और तिथियां
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > पितृपक्ष पर जानिए तर्पण की विधि और तिथियां
Religion

पितृपक्ष पर जानिए तर्पण की विधि और तिथियां

DB News
Last updated: 11/10/2025 10:27 AM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

पितृपक्ष की शुरुआत आज 18 सितंबर से हो रही है और इसी दिन पहला श्राद्ध किया जाएगा, इसे प्रतिपदा श्राद्ध भी कहते हैं.

By : DB News Update| Edited By : Prince Awasthi

Contents
पितृपक्ष की शुरुआत आज 18 सितंबर से हो रही है और इसी दिन पहला श्राद्ध किया जाएगा, इसे प्रतिपदा श्राद्ध भी कहते हैं.पितृपक्ष का पहला श्राद्ध कब?प्रतिपदा श्राद्ध तिथि-मुहूर्तकब करना चाहिए श्राद्ध ?प्रतिपदा श्राद्ध मुहूर्तपितृपक्ष श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2024: हिंदू धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व है और हर व्यक्ति को पितृपक्ष के दौरान अपने पूर्व की तीन पीढ़ियों (पिता, पितामह और प्रपितामही) के साथ ही नाना-नानी का भी श्राद्ध करना चाहिए. शास्त्रों में पितृपक्ष की अवधि को पितरों का सामूहिक मेला कहा जाता है. यह ऐसा समय होता है जब एक पक्ष यानी 15 दिनों के लिए पितृ पृथ्वीलोक पर आते हैं. ऐसे में इस समय परिजन अपने पितरों के निमित्त जो भी कार्य करते हैं या दान देते हैं वह उन्हें प्राप्त होता है. इसे प्राप्त कर पितृ तृप्त होकर अपने वंश को फलने-फूलने का शुभाशीष देते हैं.

पितृपक्ष का पहला श्राद्ध कब?

पितृपक्ष की शुरुआत भाद्रपद पूर्णिमा से होती है और आश्विन अमावस्या के दिन समाप्त होती है. लेकिन सामान्यत: पितृपक्ष की शुरुआत भाद्रपद पूर्णिमा के अगले दिन से यानी आश्विन माह की प्रतिपदा तिथि से मानी जाती है. ऐसे में बुधवार 18 सितंबर 2024 से पितृपक्ष की शुरुआत होगी और इसी दिन पितरों के निमित्त पहला श्राद्ध किया जाएगा.

प्रतिपदा श्राद्ध तिथि-मुहूर्त

प्रतिपदा तिथि 18 सितंबर को सुबह 08 बजकर 04 मिनट से शुरू होगी और 19 सितंबर सुबह 04:19 पर समाप्त होगी. वहीं प्रतिपदा श्राद्ध के लिए इस दिन सुबह 11:30 से दोपहर 03:30 तक का समय रहेगा. यानी अपराह्न काल की समाप्ति से पहले आप प्रतिपदा श्राद्ध संबंधी अनुष्ठान को पूरा कर लें.

कब करना चाहिए श्राद्ध ?

“मध्याह्ने श्राद्धम् समाचरेत”

शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि श्राद्ध कर्म कभी भी सूर्योदय से पूर्व और सूर्योदय के बाद नहीं करना चाहिए. हमेशा चढ़ते सूर्य के समय ही श्राद्ध या पिंडदान करना चाहिए. इसलिए सुबह 11:30 बजे से लेकर दोपहर 03:30 तक के समय को श्राद्ध और पिंडदान के लिए अच्छा माना जाता है. इसके साथ ही श्राद्ध, तर्पण या पिंडदान जैसे अनुष्ठान कुतुप, रौहिण जैसे मुहूर्त में ही संपन्न करने चाहिए.

प्रतिपदा श्राद्ध मुहूर्त

कुतुप मुहूर्त : 18 सितंबर, सुबह 11:50 से 12:30 तक (इस मुहूर्त में श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करना चाहिए)
रौहिण मुहूर्त : 18 सितंबर, दोपहर 12:39 से 01:27 तक
अपराह्न कालः दोपहर 01: 27 से 03:54 तक

पितृपक्ष श्राद्ध की तिथियां

  • प्रतिपदा श्राद्ध बुधवार, 18 सितंबर 2024
  • द्वितीया श्राद्ध गुरुवार, 19 सितंबर 2024
  • तृतीया श्राद्ध शुक्रवार, 20 सितंबर 2024
  • चतुर्थी श्राद्ध शनिवार, 21 सितंबर 2024
  • पंचमी श्राद्ध रविवार, 22 सितंबर 2024
  • षष्ठी श्राद्ध सोमवार, 23 सितंबर 2024
  • सप्तमी श्राद्ध मंगलवार, 24 सितंबर 2024
  • अष्टमी श्राद्ध बुधवार, 25 सितंबर 2024
  • नवमी श्राद्ध गुरुवार, 26 सितंबर 2024
  • दशमी श्राद्ध शुक्रवार, 27 सितंबर 2024
  • एकादशी श्राद्ध शनिवार, 28 सितंबर 2024
  • द्वादशी श्राद्ध रविवार, 29 सितंबर 2024
  • त्रयोदशी श्राद्ध सोमवार, 30 सितंबर 2024
  • चतुर्दशी श्राद्ध मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024
  • अमावस्या/पूर्णिमा का श्राद्ध बुधवार, 2 अक्टूबर 2024

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsPitru Paksha
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article आप उर्जावान हैं या पड़ाेसी रखता है ईर्ष्या, भविष्यफल की दृष्टि से जानें…
Next Article ट्रंप अचानक क्यों करने लगे कमला हैरिस की तारीफ, जानें…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?