By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: भारत को श्रेष्ठ भारत नहीं होना चाहिए?- योगी आदित्यनाथ
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Uttar Pradesh > भारत को श्रेष्ठ भारत नहीं होना चाहिए?- योगी आदित्यनाथ
Uttar Pradesh

भारत को श्रेष्ठ भारत नहीं होना चाहिए?- योगी आदित्यनाथ

DB News
Last updated: 21/10/2026 10:23 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर बड़ा जुबानी हमला किया है.

Source : MEDIA

Contents
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर बड़ा जुबानी हमला किया है.भारत जोड़ो यात्रा भारत तोड़ो अभियान का हिस्सा है‘महात्मा गांधी का सपना क्यों पूरा नहीं किया?’पहले की सरकारों को वोटबैंक व तुष्टिकरण से नहीं थी फुर्सतअयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनाने की पहल को नई ऊंचाइयां प्राप्त हुईसनातन विरोधी सरकारें आएंगी तो तुष्टिकरण करेंगीभारत में नशे को बढ़ाने की साजिश कर रहा पाकिस्तान

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

UP Politics: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को लेकर जुबानी जंग शुरू हो गई है. समाचार एजेंसी ANI को दिए एक साक्षात्कार में सीएम योगी ने कहा कि एक भारत को श्रेष्ठ भारत नहीं होना चाहिए? तो आपको उनसे पूछना चाहिए कि वो छह से दस दशक तक क्या कर रहे थे? उन्हें अपने दादा, दादी और पिता से पूछना चाहिए था. उन्होंने उस समय ऐसा क्यों नहीं किया? पूरे भारत को मोदी जी का समर्थन मिल रहा है. कांग्रेस ने ऐसा क्यों नहीं किया? वो हमेशा से अयोध्या विवाद को विवाद ही रहने देना चाहते थे.

भारत जोड़ो यात्रा भारत तोड़ो अभियान का हिस्सा है

भारत जोड़ो यात्रा भारत तोड़ो अभियान का हिस्सा है. वह भारत के बाहर भारत की आलोचना करते हैं. देश उनके स्वभाव और इरादों को समझ चुका है.

सीएम योगी ने कहा कि भारत की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी के लिए राहुल जैसे कुछ नमूने जरूर रहने चाहिए जिससे एक रास्ता हमेशा के लिए साफ होता रहे. अच्छा रहता है.

‘महात्मा गांधी का सपना क्यों पूरा नहीं किया?’

सीएम ने कहा कि काशी की संकरी गली में गांधी जी के नाम पर वो सारी जिंदगी राजनीति करते रहे हैं. लेकिन 1916 में गांधी जी ने काशी की संकरी गली पर कड़ी टिप्पणी की थी. उन्होंने महात्मा गांधी का सपना क्यों पूरा नहीं किया? उनके सपने को पीएम मोदी ने पूरा किया.

पहले की सरकारों को वोटबैंक व तुष्टिकरण से नहीं थी फुर्सत

सीएम योगी ने कहा कि हमारा दायित्व है कि जो लोग देशहित में कार्य कर रहे हैं, उन्हें समर्थन-सहयोग करें और जो लोग देशविरोधी-धर्मविरोधी आचरण कर रहे हैं, उन्हें नकारना, दुत्कारना और बाहर का रास्ता दिखाना है. भारत का हर सनातन धर्मावलंबी चाहता था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो, क्योंकि राम सनातन के प्रतीक और भारत के आधार स्तंभ हैं. 500 वर्ष पहले विदेशी आक्रांता ने रामजन्मभूमि पर मंदिर को अपवित्र करते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया था. दिन-वर्ष बीतते गए, हिंदू संघर्ष करता गया, लेकिन कोई बात सुनने वाला नहीं था.

अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनाने की पहल को नई ऊंचाइयां प्राप्त हुई

जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने तब अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनाने की पहल को नई ऊंचाइयां प्राप्त हुई. आज अयोध्या में दुनिया का सबसे भव्यतम मंदिर बनकर तैयार हो गया. आजादी के बाद अनेक सरकारें बनीं, लेकिन किसी ने आस्था के बारे में नहीं सोचा, क्योंकि उन्हें वोटबैंक और तुष्टिकरण से फुर्सत नहीं थीं. केंद्र व प्रदेश में एक जैसी सरकार बनी तो राम मंदिर का निर्माण हो गया. यूपी और देशवासियों को सुरक्षा की गारंटी मिली.

सनातन विरोधी सरकारें आएंगी तो तुष्टिकरण करेंगी

सीएम ने कहा कि काशी में काशी विश्वनाथ मंदिर, महाकाल में महालोक, उत्तराखंड में केदारपुरी और बद्रीनाथ पुरी में भव्य धाम का निर्माण, यह तब हुआ जब उसके बारे में सोचने वाली सरकारें हैं। सनातन विरोधी सरकारें आएंगी तो तुष्टिकरण करेंगी. आजादी के बाद कश्मीर व नक्सलवाद की समस्या उन्हीं लोगों ने दी, जिन्होंने तुष्टिकरण के नाम पर देश को बांटा. जब देश में जनचेतना जागरूक हुई तो जिन लोगों ने सनातन व देश के प्रति अन्याय किया था, देशवासियों ने उन्हें अविश्वास का प्रतीक बना दिया और भारतीय जनता पार्टी व मोदी जी के नेतृत्व में विश्वास जताया. जनता जिस रूप में देश को लेकर चलना चाहती थी, मोदी जी के नेतृत्व में वैसा ही काम हो रहा है.

भारत में नशे को बढ़ाने की साजिश कर रहा पाकिस्तान

सीएम ने कहा कि हमें अपनी कमियों पर भी ध्यान देना चाहिए. दुश्मन हमेशा हमारी कमजोरी देखने की फिराक में रहता है. पाकिस्तान भारत में शरारत के तहत नशे को बढ़ाने का प्रयास कर रहा है. सीएम ने धर्मसभा में आह्वान किया कि युवा पीढ़ी और समाज को जागरूक करें, नशे के खिलाफ अभियान चलाएं, नशा नाश का कारण है, इसलिए नशे के खिलाफ किया गया कार्य देश की सेवा है. नशे के सौदागर देश के दुश्मन हैं, वे देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं, इन्हें पनपने नहीं देना चाहिए. भारत की युवा पीढ़ी ऊर्जा से परिपूर्ण है.

You Might Also Like

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के सभी 8 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ शुरू

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला गर्माया, SIT की जद में चंपत राय!

अविमुक्तेश्वरानंद माघ मेला छोड़कर काशी लौटे, उन्होंने कहा वक्त बताएगा कि किसकी जीत हुई और किसकी हार”

माघ मेला शाही स्नान में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का रथ जाने से प्रशासन ने रोका

प्रयागराज में मकर संक्रांति पर्व पर 60 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsUP Politics
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article अप्रैल 2025 के व्रत त्योहार की जानें तिथियां, हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया कब
Next Article गुड़ी पड़वा पर घर को दें नया लुक, आजमाएं ये 5 डेकोरेशन आइडियाज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?