रक्षाबंधन-जन्माष्टमी का त्योहार, 79वें स्वतंत्रता दिवस से लेकर गणेशोत्सव तक के सारे व्रत, तीज-त्योहार
By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Hindi Panchang 1 August 2025: 1 अगस्त 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. अगस्त के महीने में रक्षा-बंधन और कृष्ण जन्माष्टमी जैसे दो बड़े त्योहार मनाए जाएंगे. देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस भी इसी महीने हैं. इस दिन मासिक दुर्गाष्टमी है, जो माता रानी को समर्पित तिथि है. जिन लोगों को जीवन में रोग, दोष परेशान कर रहे हैं उन्हें इस दिन देवी की आराधना करना चाहिए. दुर्गा चालीसा का पाठ करें और कन्या को भेंट स्वरूप कुछ दान दें. यह माह उत्सव, उमंग और उत्साह से भरा है. इस माह हिंदू मान्यता के विशेष तीज, त्योहार और व्रत रखने का अच्छा मुहूर्त बतलाया गया है.


