By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: आज वृषभ वालों का दिन बढ़िया, परेशानियों में उलझे रहेंगे ये 3 राशि वाले लोग
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > आज वृषभ वालों का दिन बढ़िया, परेशानियों में उलझे रहेंगे ये 3 राशि वाले लोग
Religion

आज वृषभ वालों का दिन बढ़िया, परेशानियों में उलझे रहेंगे ये 3 राशि वाले लोग

DB News
Last updated: 17/09/2025 12:04 PM
DB News
Share
9 Min Read
SHARE

Horoscope Today 24 August 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर होता है. आज शनिवार 24 अगस्त 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By- Supriya

Contents
Horoscope Today 24 August 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर होता है. आज शनिवार 24 अगस्त 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल –

Horoscope Today 24 August 2024: पंचांग के अनुसार आज शनिवार, 24 अगस्त 2024 के दिन भाद्रपदा माह पंचमी तिथि रहेगी. आज अश्विनी और भरणी नक्षत्र रहेगा. साथ ही गण्ड और ध्रुव योग भी रहेगा.

आज राहुकाल (Rahu Kaal) सुबह 09 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 54 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार मेष राशि पर होगा.

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, आज वृषभ वालों का दिन बढ़िया है. कन्या के खर्चे बढ़ सकते हैं. वहीं कुंभ के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा.

आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल –

मेष राशि (Aries)
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी रहेगा. लंबे समय से अटका और रुका हुए कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा. बिजनेस करने वाले लोगों को आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद होगा. शाम के समय संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है.

वृषभ राशि (Taurus)
सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. वृषभ राशि वालों को आज कुछ ऐसे मौके मिलेंगे, जिससे उनका मान-सम्मान बढ़ेगा और अधिकारी वर्ग एवं सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है. लव लाइफ के मामले में आपको पार्टनर में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा. आज छोटे व्यापारियों को लागत के अनुसार कमाई में कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिससे वे चिंतित हो सकते हैं.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा. आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करेंगे और आपके ऊपर कुछ नई जिम्मेदारी हो सकती है. इसका लाभ भी आपको जरूर मिलेगा. गृहस्थ जीवन में कुछ शिकायत और ताने सुनने होंगे, इसके लिए भी आपको तैयार रहना होगा. यदि परिवार में किसी की शादी में कोई बाधा आ रही थी तो वह बाधा दूर हो सकती है. मित्रों और निकट संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा. विद्यार्थी को मनोवांछित परिणाम मिलने से प्रसन्न रहेंगे. परिवार के सदस्यों द्वारा किसी पार्टी का आयोजन भी किया जा सकता है.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा. यदि जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. किसी प्रतियोगिता और विवाद में भी आपको जीत मिलने की संभावना बनी हुई है. वैसे आज सितारे कह रहे हैं कि आपको अपने परिवार के साथ बिताना चाहिए. आप यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो संभलकर जाएं, जोखिम से बचें और अपने सामान का ख्याल रखें. वाहन पर खर्च हो सकता है.

सिंह राशि (Leo)
आज सिंह राशि वाले अपनी सेहत का ध्यान रखें. सुस्ती और कार्य के प्रति सजगता की कमी के कारण आपका कोई काम लंबे समय के लिए अटक सकता है. आपको कोई छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो तो चिकित्सक से सलाह जरूर लें नहीं तो आगे और परेशानी बढ़ सकती है. कारोबार और व्यापार में आज आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आज आज आपको परेशान कर सकते हैं. अगर आप कोई नया निवेश या बिजनस करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा.

कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा. आप दिन का कुछ समय अपनी पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में बिताएंगे, जिसके कारण आपके कुछ महत्वपूर्ण काम हाथ से निकल सकते हैं और उसमें आपको कुछ नुकसान हो सकता है, जिसके कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं. परिवार में किसी सदस्य की अचानक तबीयत खराब हो सकती है जिसे लेकर भी आप परेशान और चिंतित होंगे. अचानक व्यय का योग बनेगा.

तुला राशि (Libra)
आज का दिन तुला राशि के जातकों को मानसिक शांति देने वाला रहेगा. आपके माता-पिता में से कोई किसी शारीरिक समस्या से पीड़ित है, तो आज सेहत में सुधार हो सकता है, जिससे आपके मन की चिंता और परेशानी थोड़ी कम होगी. विद्यार्थियों ने अगर किसी परीक्षा में आवेदन किया है तो आज उसका सुखद परिणाम आ सकता है. पारिवारिक जीवन के मामले में आपको बच्चों और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज वृश्चिक राशि वालों के प्रभाव और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी. आप अपने व्यवसाय का स्थान या व्यवसाय में कुछ बदलाव लाने की सोच रहे हैं तो इस मामले में आगे बढ़ना चाहिए. यह आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. करियर-कारोबार में आपको अपनी बुद्धि और विवेक से चलना होगा. वाहन खरीदने के लिए जो लोग प्लान कर रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा. घर में आज सुख साधनों की वृद्धि होगी.

धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन धनु राशि के जातकों को कर्ज से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा. यदि आपने पिछले कुछ समय में किसी बैंक या संस्था से कर्ज लिया है तो आज आप उसे चुकाने का प्रयास करें, सफल रहेंगे. इससे आपके सिर का बोझ भी थोड़ा कम हो जाएगा और आप अपना कुछ पैसा भविष्य के लिए निवेश करने का मन बना लेंगे. संतान को रोजगार अथवा सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा. शाम के समय परिवार के किसी सदस्य को अपने घर आने का निमंत्रण दे सकते हैं.

मकर राशि (Capricorn)
सितारे कहते हैं कि, आज मकर राशि वालों को बुद्धि और विवेक से काम लेना होगा. कोई नया व्यवसाय और काम आज शुरू कर सकते हैं. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अगर पारिवारिक जीवन में कोई तनाव चल रहा था तो आज आपको उससे छुटकारा मिल सकता है. माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जो भी काम करेंगे उसमें आज आपको भरपूर सफलता मिलेगी. लव लाइफ में आपका प्रेम और सहयोग बना रहेगा. प्रेमी के लिए आप कोई गिफ्ट ले सकते हैं.

कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है. आप अपना निजी काम निपटाते नजर आएंगे और कुछ खरीदारी भी करेंगे. परिवार के कुछ सदस्य आपकी खुशी और उन्नति से ईर्ष्या करेंगे. लेकिन आप किसी पर ध्यान देने की बजाय वह करेंगे जो आप करना चाहते हैं, आपके विरोधी और शत्रु आपका अहित नहीं कर पाएंगे. लेकिन विद्यार्थियों को आज एकाग्रचित्त होकर पढ़ाई में लगना होगा, क्योंकि मन के भटकाव से आज इनकी शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव हो सकता है.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों का दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा. आपको आय के कई नए पुराने स्रोत मिलेंगे, लेकिन आपको उनकी पहचान करनी होगी, तभी आप अवसर का लाभ उठा पाएंगे. धन का निवेश करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. पूर्व में किए निवेश और कार्य का भी लाभ मिलेगा. शाम को पिता के साथ किसी पारिवारिक विषय पर चर्चा कर सकते हैं. राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आज जन समर्थन और सहयोग मिलेगा. इनका सामाजिक और राजनीतिक कद बढ़ेगा.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article इन राशियों पर लगने वाली शनि की साढ़े साती, शुरू कर दें उपाय…
Next Article INDIA खुद का पहला रियूजेबल हाइब्रिड रॉकेट लॉन्च किया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?