By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: आतंक के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी में सरकार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Jammu & Kashmir > आतंक के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी में सरकार
Jammu & Kashmir

आतंक के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी में सरकार

DB News
Last updated: 11/04/2026 10:10 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

आज बैठक में अमित शाह के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और सेना, अर्धसैनिक बलों, जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।

Source : DB News Update  

Contents
आज बैठक में अमित शाह के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और सेना, अर्धसैनिक बलों, जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई हैरियासी, कठुआ और डोडा में चार जगहों पर आतंकी हमले हुएप्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से भी बात कीसुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर अधिकारी गृह मंत्री को जानकारी ली

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमलों के बाद स्थिति की समीक्षा के लिए आज (16 जून को) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक उच्च स्तरीय बैठक की। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी भी इस मुद्दे पर हाई लेवल बैठक कर चुके हैं। आज बैठक में अमित शाह के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और सेना, अर्धसैनिक बलों, जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे। शाह ने 29 जून से शुरू होने जा रही वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की। सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री को जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और आने वाले दिनों में सुरक्षाबल वहां आतंकवाद रोधी अभियान तेज कर सकते हैं।

क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है

शाह ने जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों के मद्देनजर बैठक की, जिसने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। संबंधित अधिकारियों ने गृह मंत्री को मौजूदा सुरक्षा स्थितियों और जम्मू-कश्मीर में ऐसे आतंकवादी हमलों से निपटने की तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है बैठक का मकसद

गृह मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक आज की बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, केंद्रीय गृह सचिव और सेना, पुलिस, जम्मू-कश्मीर प्रशासन और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इस कड़ी सतर्कता का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर के निवासियों के साथ-साथ अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

रियासी, कठुआ और डोडा में चार जगहों पर आतंकी हमले हुए

गौरतलब है कि 9 जून से रियासी, कठुआ और डोडा में चार जगहों पर आतंकी हमले हुए हैं, जिसमें नौ तीर्थयात्री मारे गए, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान भी शहीद एक नागरिक घायल और कम से कम सात सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं के बाद सुरक्षा स्थिति पर चर्चा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में एनएसए अजीत डोभाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की

बैठक में प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में चल रहे आतंकवाद विरोधी प्रयासों का व्यापक अवलोकन किया। उन्हें आतंकवादी गतिविधियों से निपटने और क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लागू की जा रही रणनीतियों और अभियानों के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की और सुरक्षा बलों की तैनाती तथा आतंकवाद विरोधी अभियानों पर चर्चा की। इसके अलावा, उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी बात की और स्थिति की समीक्षा की तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी ली।

सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर अधिकारी गृह मंत्री को जानकारी ली

सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति, अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर बलों की तैनाती, घुसपैठ के प्रयासों, चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों की स्थिति और केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय आतंकवादियों के बारे में अधिकारी जानकारी देंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि अमित शाह प्रधानमंत्री के निर्देश के अनुरूप ही सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल कार्रवाई के बारे में व्यापक दिशानिर्देश देंगे।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल, जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, नामित सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, सीआरपीएफ के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह, जम्मू और कश्मीर पुलिस के महानिदेशक आरआर स्वैन और अन्य शीर्ष सुरक्षा अधिकारी उच्च स्तरीय बैठक के दौरान उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसी तरह की बैठक आयोजित करने के तीन दिन बाद, जिसमें उन्होंने तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हमले सहित कई आतंकी घटनाओं के बाद अधिकारियों को “आतंकवाद विरोधी क्षमताओं के पूरे स्पेक्ट्रम” को तैनात करने का निर्देश दिया था, शाह ने नॉर्थ ब्लॉक में उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

पिछले सप्ताह के दौरान, आतंकवादियों ने जम्मू और कश्मीर के रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार स्थानों पर हमले किए, जिसमें नौ तीर्थयात्री और एक सीआरपीएफ जवान मारे गए और सात सुरक्षाकर्मी और कई अन्य घायल हो गए।

कठुआ जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी भी मारे गए और उनसे भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

You Might Also Like

वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, 30 की मौत, पुल और सड़कें बहीं

किश्तवाड़ में बादल फटा, 38 लोगों की मौत, 35 की हालत नाजुक

सावन के आखिरी सोमवार से पहले अनंतनाग में मिलीं प्राचीन मूर्तियां, शिवलिंग

J&K के कुलगाम में 2 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने 3 दहशतगर्दों को घेरा

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को किया गया हाईटेक

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article अयोध्या विवाद : NCERT किताब से हटा बाबरी मस्जिद का जिक्र
Next Article भारतीय स्टार्टअप में छंटनी जारी, निकाले जा चुके हैं 10000 से ज्यादा लोग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वेस्टइंडीज कप्तान ने भारत से छीन ली जीत, 351 रन का टार्गेट किया चेज
Sport 04/10/2026
7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 17/09/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 17/09/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 17/09/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?