भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है.
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी
IND vs ENG T20 Squad Announcement: भारत ने 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है. टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलेगी. दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हुई है. शमी इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे. संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और वरुण चक्रवर्ती को भी टीम इंडिया में जगह मिली है. अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है. हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं.
शुभमन-पंत और यशस्वी टीम से बाहर –
बीसीसीआई ने शुभमन गिल और ऋषभ पंत को ब्रेक दिया है. ये दोनों ही खिलाड़ी टी20 टीम का हिस्सा नहीं है. लेकिन वनडे और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया में जगह बना सकते हैं. लेकिन इसको लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. यशस्वी जयसवाल भी टी20 टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है.
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी , वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर).

