इसका ऐलान सीएम मोहन यादव ने किया था, लेकिन इंतजार कर रहे लोग
By : DB News Update| Edited By: प्रिंस अवस्थी
Bhopal Flight News: भोपाल: एमपी में भोपाल से रीवा तक 999 रुपए वाली फ्लाइट कब से शुरू होगी? इसकी जांच करने वालों की संख्या लगातार सोशल मीडिया सर्च की जा रही है. बता दें कि 21 अक्टूबर 2024 को मध्य प्रदेश के रीवा की धरती से दुनिया की सबसे सस्ती हवाई सेवा शुरू करने का ऐलान किया गया था. सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने ऐलान किया था कि सिर्फ 999 रुपए खर्च करके यात्री एमपी में यात्रा कर पाएंगे. अब जब दिवाली और छठ के त्योहार के अवसर पर सफर करने वालों की संख्या इजाफा हुआ है तो ऐसे में सस्ती फ्लाइट में सफर करने वाले लोग सोशल मीडिया पर भोपाल-रीवा तक चलने वाली फ्लाइट ढृढ़ रहे है.
999 रुपए में हवाई सफर कराने वाला वादा
दरअसल 999 रुपए में हवाई सफर वाली सेवा अभी प्रारंभ नहीं हो पाई है. सरकार, विमान कंपनियों के साथ बात कर रही है. जल्द ही विमान सेवा शुरू होगी और यात्रियों को एक महीने तक ₹999 में यात्रा करने का मौका मिलेगा. अभी प्रदेश के लोगों को इंतजार करना पड़ेगा.
सीएम ने किया था ऐलान
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 अक्टूबर को वर्चुअली रीवा एयरपोर्ट का शुभारंभ किया था। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ऐलान किया था कि सरकार के द्वारा इतनी सब्सिडी दी जाएगी कि एक आम आदमी सिर्फ ₹999 खर्च करके ही हवाई जहाज में उड़ सकेगा. सीएम यादव ने इसे विंध्य क्षेत्र के लोगों के लिए एक विशेष उपहार बताया था.

