By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: सरपंच का विकास कार्य और अपने गांव का बजट कैसे देंखें
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > सरपंच का विकास कार्य और अपने गांव का बजट कैसे देंखें
National

सरपंच का विकास कार्य और अपने गांव का बजट कैसे देंखें

DB News
Last updated: 12/03/2026 11:54 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

सरपंच बजट नहीं है कहकर विकास कार्य को टाल दे रहा है. तो आप खुद ही चेक कर सकते हैं आपके गांव को कितना बजट दिया गया है.

BY: DB News Update/ Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
सरपंच बजट नहीं है कहकर विकास कार्य को टाल दे रहा है. तो आप खुद ही चेक कर सकते हैं आपके गांव को कितना बजट दिया गया है.इस तरह कर सकते हैं बजट चेककर सकते हैं सरपंच की शिकायतसड़क-नाली जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना जरूरी

Source : DB News Update  

Budget For Village: अगर आपको अपने गांव के विकास कार्यों के बारे में जानकारी नहीं है तो अपना और अपने गांव का विकास नहीं करा सकते हैं. क्योंकि आप जिस क्षेत्र में रहते है तो फिर आपको उस क्षेत्र के बारे में पता होना चाहिए. किसी भी क्षेत्र में विकास कार्य वहां के स्थानीय प्रशासन के होते हैं. लेकिन गांवों में जो भी सरपंच चुना गया है, वह गांव का मुखिया होता है. जिसे गांव वाले वोट देकर चुनते हैं. शहरों में चुने गए लोक प्रतिनिधियों को इस बात का अंदाजा होता है कि वह जो कार्य करेंगे. जनता उसका आंकलन करेगी और उनसे सवाल करेगी. आपको लग रहा है आपके गांव में बजट है? लेकिन सरपंच बजट नहीं है कहकर विकास कार्य को टाल दे रहा है तो आप खुद ही ऑनलाइन गांव का बजट चेक कर सकते हैं. आपके गांव को कितना बजट दिया गया है और कितना काम हुआ है? आपको एक क्लिक पर जानकारी लग जाएगी.

लेकिन गांव में शिक्षा के अभाव के चलते ज्यादातर लोग सरपंच या अन्य लोक प्रतिनिधियों से इस बारे में बात नहीं करते.हैं. इसलिए गांव के विकास के लिए दिये जाने वाले बजट का इस्तेमाल बहुत से सरपंच सही कामों पर नहीं करते हैं. गांववालों के कई काम तो वह यह कह कर टाल देते हैं कि बजट नहीं है. लेकिन आज हमकों आपके एक तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने गांव के बजट और विकास कार्यों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं. गांव को कितना बजट मिला है? यह भी पता कर पाएंगे.

इस तरह कर सकते हैं बजट चेक

  • अपने गांव का बजट चेक करने के लिए आपको ई ग्राम स्वराज की आधिकारिक वेबसाइट https://egramswaraj.gov.in/ पर जाना होगा.
  • इसके बाद आपको रिपोर्ट और प्लानिंग के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद आपको अप्रूव्ड एक्शन प्लान रिपोर्ट पर जाना होगा.
  • फिर आपको प्लान ईयर सेलेक्ट करना होगा और गेट रिपोर्ट पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद आपको अपनी स्टेट अपनी जिला अपनी तहसील और अपना गांव चुनना होगा.
  • इसके बाद आपको व्यू प्लान पर क्लिक करना होगा.
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आपके गांव के बजट की डिटेल्स आ जाएगी. कितना पैसा आया और कितना खर्च हुआ.

कर सकते हैं सरपंच की शिकायत

  • बजट देखने के बाद अगर आपको लगता है कि ग्राम पंचायत में कोई ऐसा कार्य दिख रहा है. जो कि हुआ नहीं है लेकिन उसके पैसे इस्तेमाल कर लिए गए हैं. आपको इस प्रकार की कोई गड़बड़ी नजर आती है. तो आप अपने गांव की पंचायत के सरपंच की शिकायत कर सकते हैं.
  • आपको मेरी पंचायत की ऐप डाउनलोड करनी होगी अप के जरिए आप अपने सरपंच की शिकायत कर सकते हैं.
  • अगर आपकी शिकायत सही पाई जाती है तो सरपंच पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है.
  • इसके साथ ही बहुत से राज्यों में सीएम हेल्पलाइन का नंबर भी जारी किया गया होता है आप चाहे तो अपने गांव के सरपंच की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर कॉल करके भी कर सकते हैं.
  • आप चाहें तो एसडीएम के पास जाकर या जिलाधिकारी के पास जाकर के भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.

सड़क-नाली जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना जरूरी

गांव के विकास में सबसे अहम काम गांव की सड़क, नाली और फुटपाथ का निर्माण कराना है. इसके अलावा गांव में पेयजल की समस्या को ठीक रखना है. लेकिन गांव के सरपंच सबसे ज्यादा कमाई वाले कामों पर ध्यान देते हैं. वे जनता की आम समस्या पर ध्यान ही नहीं देेते हैं. जिसके कारण गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना रहता है. लेकिन जागरूक बनने की जरूरत है और अपने गांव का विकास अपने हाथ से कराने पर जोर देने की जरूरत है. जो भी सरपंच अपने गांव के प्रति प्रेम नहीं रखता है और केवल अपना मुनाफा देखता है, ऐसे सरपंच-सचिव की शिकायत भी जिला पंचायत सीईओ तक पहुंचाई जा सकती है. गांव के विकास को लेकर ग्रामीण एकजुट होकर जिला प्रशासन तक भी अपनी शिकायत पहुंचा सकते हैं और अपने गांव के विकास में सहभागिता निभा सकते हैं.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love2
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article रोहित शर्मा कप्तानी का बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
Next Article इतनी जोर अजान की आवाज आई कि मेरा पूरा सिर हिल गया…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?