एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया पिंक बॉल टेस्ट में कभी नहीं हारा है. सिर्फ 19 रनों का लक्ष्य दिया था भारत
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Australia vs India 2nd Test: टीम इंडिया एडिलेड का किला नहीं भेद पाई है. ऑस्ट्रेलिया ने पिंक बॉल टेस्ट को 10 विकेट से जीत लिया है. इसके साथ ही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी भी कर ली है. एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया पिंक बॉल टेस्ट में कभी नहीं हारा है. ये उसकी लगातार आठवीं जीत है. इस टेस्ट में टीम इंडिया पहली पारी में सिर्फ 180 रन बना सकी थी. इसके बाद ट्रेविस हेड के 140 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 337 रन बनाए और 157 रनों की बढ़त हासिल की. फिर दूसरी पारी में भारतीय टीम 175 रन ही बना सकी और ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 19 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे कंगारुओं ने बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट झटके, वहीं दूसरी पारी में पैट कमिंस ने पांच विकेट लिए.
ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता दूसरा टेस्ट
टीम इंडिया एडिलेड का किला नहीं भेद पाई है. ऑस्ट्रेलिया ने पिंक बॉल टेस्ट को 10 विकेट से जीत लिया है. इसके साथ ही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी भी कर ली है. एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया पिंक बॉल टेस्ट में कभी नहीं हारा है. ये उसकी लगातार आठवीं जीत है. इस टेस्ट में टीम इंडिया पहली पारी में सिर्फ 180 रन बना सकी थी. इसके बाद ट्रेविस हेड के 140 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 337 रन बनाए और 157 रनों की बढ़त हासिल की. फिर दूसरी पारी में भारतीय टीम 175 रन ही बना सकी और ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 19 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे कंगारुओं ने बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट झटके, वहीं दूसरी पारी में पैट कमिंस ने पांच विकेट लिए.
नितीश कुमार रेड्डी ने 42 रन बनाए थे
पहली पारी में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा नितीश कुमार रेड्डी ने 42 रन बनाए थे. इसके अलावा केएल राहुल ने 37 और शुभमन गिल ने 31 रनों की पारी खेली थी. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके.
इसके बाद बल्लेबाजी करने आई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 337 रन बनाए और 157 रनों की विशाल बढ़त हासिल की. ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 140 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से 17 चौके और 4 छक्के निकले. इसके अलावा मार्नस लाबुशेन ने 64 और नाथन मैकस्वीनी ने 39 रन बनाए. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 4-4 विकेट झटके.
भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप रहे
फिर दूसरी पारी में भी भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप रहे. सबसे पहले केएल राहुल आउट हुए. उन्हें पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा. राहुल सिर्फ सात रन ही बना सके. फिर यशस्वी जायसवाल भी 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. जायसवाल को बोलैंड ने आउट किया.
इसके बाद सभी को विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन एडिलेड में शानदार रिकॉर्ड होने के बाद भी वह कुछ खास नहीं कर सके. विराट को बोलैंड ने आउट किया. वह सिर्फ 11 रन ही बना सके. फिर चौथा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा. गिल को मिचेल स्चार्क ने बोल्ड मारा. वह 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे. फिर रोहित शर्मा को पैट कमिंस ने आउट किया. हिटमैन सिर्फ 6 रन ही बना सके.
नितीश कुमरा रेड्डी 14 गेंद में तीन चौकों की मदद से 15 रनों पर और ऋषभ पंत 25 गेंद में पांच चौकों की मदद से 28 रनों पर नाबाद हैं. दोनों के बीच 23 रनों की साझेदारी भी हो चुकी है.
भारतीय टीम 175 रन पर ऑल आउट
भारतीय क्रिकेट टीम सिर्फ 175 रन बनाकर ऑल आउट हो गई है। नीतीश कुमार रेड्डी ने भारत के लिए सर्वाधिक 42 रन नीतीश कुमार रेड्डी ने बनाए। ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया ने 19 रन का टारगेट दिया है।
पैट कमिंस ने बरपाया कहर
पहली पारी में जहां मिचेल स्टार्क भारतीय बैटिंग पर कहर बनकर टूटे थे, इस बार पैट कमिंस ने पारी में 5 विकेट लेकर टीम इंडिया की बैटिंग लाइन-अप को झकझोर कर रख दिया. कमिंस ने दूसरी पारी में केएल राहुल, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन और हर्षित राणा का भी विकेट लिया. उनका सबसे खास विकेट नितीश रेड्डी का रहा, जो अच्छे टच में दिख रहे थे. कमिंस ने शानदार सेट-अप करके थर्ड-मैन की दिशा में कैच करवाया.

