By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: कचरा पृथक करने में 5 रंगों के डिब्बों का किया जाएगा उपयोग
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > कचरा पृथक करने में 5 रंगों के डिब्बों का किया जाएगा उपयोग
Madhya Pradesh

कचरा पृथक करने में 5 रंगों के डिब्बों का किया जाएगा उपयोग

DB News
Last updated: 30/12/2025 11:16 PM
DB News
Share
3 Min Read
SHARE

जबलपुर नगर निगम निगमायुक्त ने जोनवार कचरा पृथकीकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए

Source : DB News Update  

Contents
जबलपुर नगर निगम निगमायुक्त ने जोनवार कचरा पृथकीकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के आदेश दिएनागरिकों से घर-घर संपर्क और समझाइशइन डिब्बों में रखना है कचराइसके पीछे प्रमुख उद्देश्य

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Nagar nigam Jabalpur News: स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत शहर को स्वच्छता के शिखर पर पहुंचाने के नागरिकों को प्रोत्साहित जागरूक करना होगा. इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें प्रमुख रूप से घर के कचरे को मिक्स करने के बजाय 5 श्रेणियों में विभाजित कराने के निर्देश दिए गए हैं. जिसमें नीला, हरा, लाल, पीला और काले डिब्बे का उपयोग करने पर जोर दिया जा रहा है. सूखा कचरा, गीला कचरा, इलेक्ट्रानिक और हानिकारक कचरे को अलग-अलग डिब्बे में रखने की सलाह दी जा रही है. इसके लिए निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशन पर नगर निगम जबलपुर सीमा क्षेत्र में एक सघन जनसंपर्क और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में संभाग क्रमांक 12, पंडित मदन मोहन मालवीय वार्ड के अंतर्गत आने वाले मलिन बस्ती क्षेत्र में कचरा पृथकीकरण अभियान चलाया गया.

नागरिकों से घर-घर संपर्क और समझाइश

अभियान के दौरान निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार और अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक हर्षा पटेल, सुपरवाइजर नायडू और वासु कोरी की टीम ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। टीम ने सोसाइटी परिसर के प्रत्येक घरों में जाकर नागरिकों से सीधा संवाद किया और उन्हें कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग करने के महत्व को समझाया.

इन डिब्बों में रखना है कचरा

नीले डिब्बे में सूखा कचरा जैसे काग़ज़, कार्डबोर्ड, प्लास्टिक, धातु, काँच, पैकेट, खाली डिब्बे और पुराने कपड़े.

हरे डिब्बे में गीला कचरा जैसे रसोई का कचरा, फल-सब्ज़ियों के छिलके, बचा हुआ भोजन, उपयोग की हुई चाय पत्ती और अंडे के छिलके.

पीले डिब्बे में जैव अपशिष्ट-बायो-वेस्ट जैसे डायपर, सेनेटरी नैपकिन, टिशू पेपर, गंदे काग़ज़, बाल और सूखी पत्तियां.

काले डिब्बे में घरेलू हानिकारक कचरा जैसे टूटे हुए बल्ब, ट्यूबलाइट, बचा हुआ पेंट, कीटनाशक, एक्सपायर्ड दवाइयाँ और रसायन.

लाल डिब्बे में इलेक्ट्रॉनिक कचरा जैसे खराब मोबाइल, पुराने चार्जर, बैटरी, रिमोट, ईयरफ़ोन और अन्य छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि.

इसके पीछे प्रमुख उद्देश्य

निगमायुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे पृथक किए गए कचरे को ही नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन में दें. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कचरे के वैज्ञानिक निपटान को सुनिश्चित करना और शहर के लैंडफिल साइट्स पर बोझ को कम करना है. नगर निगम के इस कदम की रहवासियों ने सराहना की है और स्वच्छता की इस मुहिम में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJabalpur municipal corporationJbp NewsMP NEWSNagar nigam JabalpurNagar nigam Jabalpur NewsSwachh Bharat Abhiyan In JabalpurSwachh Bharat Mission
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article धर्म, संस्कृति, आध्यात्म और पर्यटन का अद्भुत समागम है सिंहस्थ
Next Article 2026 नववर्ष का कौन होगा राजा और कौन मंत्री, जानें ग्रहों की दशा और भविष्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?