मशहूर कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने जयपुर में शिप्रा से विवाह किया. तिरुपति बालाजी मंदिर थीम पर बने मंडप में मारवाड़ी और ब्रज परंपरा से रस्में हुईं.
Source : SOCIAL MEDIA
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Indresh Upadhyay Marriage: सनातन धर्म के प्रचारक व मशहूर कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय शुक्रवार (5 दिसंबर) को जयपुर की होटल में शिप्रा शर्मा संग 7 फेरे लिए और वैवाहिक बंधन में बंध गए. उन्होंने जयपुर के ताज आमेर होटल में भव्य समारोह आयोजित हुआ. हरियाणा के डीएसपी रैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी की बेटी का विवाह हिंदू परंपरा के अनुसार पूरी तरह से आध्यात्मिक माहौल में संपन्न हुआ. इस विवाह समारोह में बड़ी हस्तियां सम्मिलत हुईं और वर-वधु को आशिर्वाद दिया. वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुए इस विवाह समारोह में संगीत की जगह भजन सुनाई दे रहे थे. भजन गायकों में इन्द्रेश उपाध्याय भी शाामिल रहे. जिनके वीडियाे सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं. विवाह समारोह में इन्द्रेश की सादगी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. उनकी पत्नी ने भी बड़े ही सादगी भरे माहौल मंडप में प्रवेश किया.
गौ माता की पूजा कर लिया आशीर्वाद
वैवाहिक कार्यक्रम के शुरुआत में 7 फेरे लेने से पहले दूल्हा-दुल्हन मंडप में रखी गौ माता की पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया.शादी का मंडप विशेष रूप से तिरुपति बालाजी के मंदिर की थीम पर तैयार किया गया था. विवाह की रस्में जयपुर की मारवाड़ी और मथुरा की ब्रज परंपरा से निभाई गईं. इस दौरान दूल्हा-दुल्हन ने एक अनूठी रस्म भी निभाई. इस दौरान गौ माता की पूजा की गई और गौ माता का आशिर्वाद प्राप्त किया.यह शादी सनातन धर्म परंपराओं से प्रेरित देखने को मिली.
101 वैदिक ब्राह्मणों ने वेद मंत्र का उच्चारण किया
देशभर के विभिन्न धार्मिक स्थलों से आए 101 वैदिक ब्राह्मणों ने वेद मंत्रों का उच्चारण किया और नवदंपति के सफल वैवाहिक जीवन की कामना की. विवाह समारोह में डीजे पर फिल्मी गीतों के बजाय सिर्फ भजन बजाए गए. विवाह की रस्म के दौरान दूल्हे इंद्रेश उपाध्याय ने स्वयं भजन गाकर सुनाया. कई भक्त भक्ति भाव में मगन होकर झूमते-नाचते नजर आए. दूल्हे इंद्रेश उपाध्याय क्रीम कलर की शेरवानी, उस पर लाल चुनरी और हाथ में चांदी की छड़ी लेकर मंडप में पहुंचे थे. दुल्हन शिप्रा गोल्डन कलर की साड़ी में थीं. विवाह की पूरी रस्म लगभग 3 घंटे तक चली.
बागेश्वर पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी हुए शामिल
जयपुर में आयोजित इंद्रेश उपाध्याय की शादी में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, कथावाचक, कलाकार और खास मेहमान शामिल हुए. इनमें बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री भी शामिल हुए, धीरेन्द्र शास्त्री मंत्रोच्चारण के समय दूल्हे के ठीक पीछे बैठे थे. कवि और कथावाचक डॉ. कुमार विश्वास, साध्वी ऋतंभरा, संत पुंडरीक जी महाराज, बॉलीवुड गायक बी प्राक, भजन गायिका मान्या अरोड़ा. विवाह समारोह में शामिल होने के बाद डॉ. कुमार विश्वास, साध्वी ऋतंभरा और भजन गायिका मान्या अरोड़ा ने मीडिया से बात करते हुए वर-वधू को अपनी शुभकामनाएं दीं.
हल्दी रस्म में बी प्राक ने गाया भजन
विवाह से एक दिन पहले, हल्दी और मेहंदी की रस्म अदा की गई थी. इस दौरान दुल्हन शिप्रा ने अपने हाथों से इंद्रेश उपाध्याय की हथेली पर मेहंदी रचाई थी. मेहंदी और हल्दी की रस्म में बॉलीवुड सिंगर बी प्राक ने गीत और मान्या अरोड़ा ने भजन पेश किए थे. विवाह का रिसेप्शन शाम को उसी होटल में आयोजित किया गया है. सूत्रों के अनुसार, शाम को होने वाले इस रिसेप्शन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के भी आने की उम्मीद है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच यह समारोह संपन्न हुआ, जिसके लिए 100 के करीब बाउंसर्स के साथ 50 सिक्योरिटी गार्ड्स भी तैनात किए गए थे.
होटल में की गई शादी चर्चा का विषय बनी
पंडित इंन्द्रेश की शादी शानदार होटल में आयोजित हुई. जिसके कारण इन्द्रेश सोशल मीडिया ट्रोल भी हुए. मीडिया ने भी इनकी शादी को प्रमुखता के साथ कवर किया. यह शादी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई. इस शादी में शामिल हुए लोगों ने वर-वधु की सादगी को देखकर अपने परिवार में भी इसी प्रकार की शादी करने का प्रण लिया. इस बीच मेहमानों ने हंसी-मजाक भी किया, जिसमें वर-वधु भी शामिल रहे. उनकी हंसी-ठिठोली सोशल मीडिया में भी चर्चा का विषय रही. क्योंकि सोशल मीडिया में ऐसे कई वीडियाे प्रसारित हुए, जिसमें वर-वधु हंसी -मजाक करते हुए देखे जा रहे हैं.
Source : SOCIAL MEDIA

