अमित शाह के बयान पर विपक्ष ने खोला मोर्चा, संसद के दोनों सदनों में हंगामा
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Parliament Winter Session : कांग्रेस ने अमित शाह के बयान की निंदा करते हुए माफी की मांग की है. इसे लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्चुन खरगे ने भी केंद्रीय गृह मंत्री पर हमला बोला है. विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. बता दें कि अमित शाह ने कांग्रेस को संविधान की चर्चा के दौरान घरा था और कहा था कि कांग्रेस मुस्लिमों को आरक्षण देना चाहती है. इसलिए 50 प्रतिशत सीमा को बढ़ाने की बात कर रही है.
मंगलवार को शाह के द्वारा दिए गए जवाब पर हंगामा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में संविधान पर चर्चा का जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने कई बड़ी बातें कहीं. केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि हमारा लोकतंत्र पाताल से भी गहरा है. वहीं उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी हाल में हुए चुनाव में हमने अजीबो-गरीब नजारा देखा. इतने साल चुनाव हुए लेकिन मैंने आज तक किसी को आम सभाओं में संविधान को लहराते नहीं देखा.
राज्यसभा में केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि हमारा लोकतंत्र पाताल से भी गहरा है. उन्होंने कहा कि दुनिया सबसे ज्यादा विस्तृत और लिखित संविधान है. दो साल 18 महीने तक विस्तृत चर्चा हुई. शायद ही दुनिया का कोई संविधान होगा जो देश की जनता को कमेंट के लिए दिया गया.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “हमारे देश की जनता और हमारे संविधान ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो कहते थे कि हम कभी आर्थिक रूप से स्वतंत्र नहीं हो पाएंगे. आज हम 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं, हमने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है.”
राज्यसभा में अमित शाह की बड़ी बातें
अमित शाह ने कहा कि दुनिया सबसे ज्यादा विस्तृत और लिखित संविधान है. दो साल 18 महीने तक विस्तृत चर्चा हुई. शायद ही दुनिया का कोई संविधान होगा जो देश की जनता को कमेंट के लिए दिया गया.
अमित शाह ने कहा कि संसद के दोनों सदनों में हुई बहस देश के युवाओं के लिए शिक्षाप्रद होगी. इससे देश के लोगों को यह समझने में भी मदद मिलेगी कि किस पार्टी ने संविधान का सम्मान किया है और किसने नहीं. मैं सरदार पटेल को धन्यवाद देता हूं क्योंकि उनके संघर्ष के कारण ही देश दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा है.

