By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: किसका प्रतीक है महाकुंभ में ‘पेशवाई’
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > किसका प्रतीक है महाकुंभ में ‘पेशवाई’
Religion

किसका प्रतीक है महाकुंभ में ‘पेशवाई’

DB News
Last updated: 19/12/2024 8:42 PM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

महाकुंभ का भव्य आयोजन इस बात का प्रतीक है कि सनातन धर्म में साधु-संतों का विशेष महत्व है. यही कारण है कि कुंभ में शाही स्नान साधु-संतों की पेशवाई के बाद शुरू होता है.

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
महाकुंभ का भव्य आयोजन इस बात का प्रतीक है कि सनातन धर्म में साधु-संतों का विशेष महत्व है. यही कारण है कि कुंभ में शाही स्नान साधु-संतों की पेशवाई के बाद शुरू होता है.अखाड़ा क्या है?महाकुंभ में पेशवाई क्या होती है?शाही स्नान से पहले होती है पेशवाई

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ (Prayagraj Kumbh) का भव्य आयोजन होने वाला है, जिसकी तैयारियां जोरों पर है. महाकुंभ पौष पूर्णिमा के दिन 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी 2025 महाशिवरात्रि (Mahashivratri) तक पूरे 45 दिनों तक चलेगा, जिसमें विश्वभर के श्रद्धालु पहुंचते हैं. इस दौरान त्रिवेणी संगम (Triveni Sangam) पर आस्था का मनोरम दृश्य देखने को मिलता है.

महाकुंभ में साधु-संत भी पहुंचते हैं, जिनके बिना यह आयोजन अधूरा है. साधु-संतों की पेशवाई के बाद ही महाकुंभ का शाही स्नान शुरू होता है. महाकुंभ में अखाड़े (साधु-संतों) की पेशवाई होती है, जिसमें हाथी-घोड़े पर सवार होकर अखाड़ों के शाही जुलूस निकाले जाते हैं.

अखाड़ा क्या है?

सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि महाकुंभ में अखाड़ा क्या होता है. क्योंकि यह ऐसा शब्द है जिसे महाकुंभ दौरान खूब सुना जाता है. अखाड़ा सुनते ही आमतौर पर हमारे दिमाग में कुश्ती का ख्याल आता है. लेकिन महाकुंभ में अखाड़ा साधु-संतों की टोली को कहा जाता है. दरअसल आदि गुरु शंकराचार्य (Adi Shankaracharya) ने 8वीं सदी में सनातन जीवन शैली की रक्षा के लिए तपस्वियों के संगठन को एकजुट करने का प्रयास किया और इन्हें अखाड़े का नाम दिया. अखाड़े की स्थापना करने का उद्देश्य था सनातन धर्म की रक्षा. अखाड़े के साधु-संत और संन्यासी शास्त्र के साथ ही शास्त्रास्त्र (अस्त्र-शस्त्र) में भी माहित होते हैं.

महाकुंभ में पेशवाई क्या होती है?

प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के इस विशाल धार्मिक आयोजन में लाखों की तादाद में संत और अखाड़े शामिल होते हैं. लेकिन इस विशाल धार्मिक आयोजन में संतों की पेशवाई आकर्षण का केंद्र होती है. महाकुंभ में पहुंचने के लिए साधु-संत अपने अखाड़े से भव्य शोभा यात्रा निकालते हैं जिसे पेशवाई कहा जाता है. शोभायात्रा में बैंड-बाजा होता है, हाथी-घोड़ों को सजाया जाता है और रथों में राजसी शोभा यात्रा निकाली जाती है.

रथों में सम्मानित गुरु या फिर संत या महंत बैठते हैं. भक्त या अनुयायी नाचते गाते हुए पैदल चलते हैं. महाकुंभ की पेशवाई में अखाड़ों के प्रमुख महंत, नागा साधु और भक्त या अनुयायी होते हैं. महाकुंभ की पेशवाई को अखाड़ों के वैभव, शक्ति और अनुशासन का प्रदर्शन माना जाता है. पेशवाई को देखने के लिए श्रद्धालु संगम नगरी पहुंचते हैं.

शाही स्नान से पहले होती है पेशवाई

महाकुंभ में शाही स्नान का विशेष महत्व होता है. शाही स्नान महाकुंभ के दौरान विशेष तिथियों जैसे मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि में होती है. बता दें कि इस बार प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर 13 जनवरी 2025 से शुरू होने वाले महाकुंभ में शाही स्नान की परंपरा का ध्वजवाहन जूना अखाड़ा है.
महाकुंभ में भव्य शोभा यात्रा के साथ परेशावई करने के बाद शाही स्नान में विभिन्न अखाड़ों के साधु-संत और नागा साधु सबसे पहले स्नान करते हैं. इनके स्नान करने के बाद ही गृहस्थ या आम श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाते हैं. इसलिए पेशवाई का संबंध शाही स्नान से होता है.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMahakumbh 2025Prayagraj KumbhTriveni Sangam
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article चीन के लहसुन को लेकर MP में मचा बबाल, किसानों की नाराजगी का कांग्रेस ने किया समर्थन
Next Article MP के मदरसों में अब राष्ट्रगान और आधुनिक शिक्षा अनिवार्य, जानिए नए मसौदे में क्या हैं नियम?
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?