भारत और न्यूजीलैंड का मैच आज दुबई में होगा. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ग्रुप चरण आज समाप्त हो रहा है
By : DB News Update| Edited By : प्रिंस अवस्थी
IND vs NZ Possble Playing XI Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ग्रुप चरण आज समाप्त हो रहा है. ग्रुप-बी के आखिरी मैच में भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच होगा. यह भिड़ंत दुबई क्रिकेट स्टेडियम में होगी. दोनों टीम सेमीफाइनल में जा चुकी हैं, लेकिन आज का मैच तय करेगा कि ग्रुप-ए में टॉप कौन करेगा? अगर भारतीय टीम टेबल में दूसरे स्थान पर रहती है तो उसका सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा. वहीं टेबल टॉप करती है तो सेमीफाइनल में उसकी भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से होगी.
भारत बनाम न्यूजीलैंड: संभावित प्लेइंग XI
भारत की संभावित प्लेइंग XI
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI
विल यंग, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, टॉम लाथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओ’रूर्के

