By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर और किचन रखें साफ, फिर देखें चमत्कार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर और किचन रखें साफ, फिर देखें चमत्कार
Religion

लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर और किचन रखें साफ, फिर देखें चमत्कार

DB News
Last updated: 05/04/2026 10:33 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

तबा, कुकर व जूठे बर्तन किचन में रखा तो उल्‍टे पैर लौट जाएंगी घर में आती लक्ष्मी, हाथ में पैसा नहीं टिकता तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

Source : DB News Update

Contents
तबा, कुकर व जूठे बर्तन किचन में रखा तो उल्‍टे पैर लौट जाएंगी घर में आती लक्ष्मी, हाथ में पैसा नहीं टिकता तो अपनाएं ये वास्तु टिप्सवास्तु दोष के कारण नहीं रुकता पैसाहाथ में पैसा नहीं टिकता तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Vastu Tips for kitchen: जबलपुर:जीवन में उन्नति, प्रगति और लक्ष्‍मी सभी चाहते हैं. लक्ष्मी माता की कृपा हो जो जीवन का हर ऐश्‍वर्य आप तक खुद चलकर आता है. यही कारण है कि माता लक्ष्मी को प्रसन्न रखने के लि‍ए हम घर में कई काम करते हैं. चाहे घर की सफाई करना हो या फिर झाड़ू से जुड़े नियम हों, बड़े-बुजुर्ग अक्‍सर हमें इससे जुड़ी सलाह देते हैं. लेकिन कई बार हम जाने अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे हमारे घर में वास्तु दोष पैदा हो जाता है. प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप मिश्रा कहते हैं कि कई बार हम कुछ ऐसी गलतियां अपनी रसोई में करते हैं, जिससे पैसा हमारे घर में नहीं रुकता है.

वास्तु दोष के कारण नहीं रुकता पैसा

‘कई लोगों की शिकायत होती है कि वो खूब पैसा कमाते हैं लेकिन पैसा उनके घर में रुकता नहीं है. दरअलस ऐसा आपके घर में बन रहे वास्तु दोष की वजह से होता है. हम अपनी रसोई में कुछ गलतियां करते हैं. जिनसे हमें बचना चाहिए. हमें रसोई के ये तीन बर्तन कभी भी उल्‍टे नहीं रखने चाहिए.

  • 1) तवा – कई बार महिलाएं धुला हुआ तवा या फिर रोटी बनाने के बाद तवा उल्‍टा कर के रख देती हैं. ऐसा कभी भी करना नहीं चाहिए. इससे धन हानि का प्रबल योग बनता है. इतना ही नहीं, इससे कुंडली में काल सर्प दोष तक उत्पन्न हो जाता है.
  • 2) पतीला / कुकर- कई बार महिलाएं कुकर धोकर उसे उल्‍टा कर के ही रैक में रख देती हैं. इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है. ऐसा करने से भी बचना चाहिए.
  • 3) कढ़ाई – कढ़ाई मां अन्नपूर्णा का सबसे प्रि‍य बर्तन माना जाता है. यही वजह है कि हर उत्‍सव या त्योहार या खुशी के मौके पर घर में चूल्‍हे पर कढ़ाई चढ़ाने की मान्‍यता सदियों से चली आ रही है. यही वजह है कि घर में कढ़ाई कभी भी उल्टी नहीं रखनी चाहिए. इससे मां अन्नपूर्णा आपसे नाराज हो जाती है.

किचन में गंदगी और कीड़ों व अन्य जीवों के प्रभाव से राहु-केतु के रासायनिक प्रभाव का दोष बढ़ता है. ऐसे में रसोई धन धान्य और स्वास्थ्य के प्रति नकारात्मक ऊर्जा को उत्पन्न करने लगती है. इससे बचाव हेतु बर्तनों को स्वच्छ और व्यवस्थित कर ही रात्रि विश्राम को जाना चाहिए. इससे आपके जीवन में तरक्की होगी और आप दिनों दिन तररक्की के रास्ते पर जाते जाएंगें.

हाथ में पैसा नहीं टिकता तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

जूठे बर्तन कभी न छोड़ें – खाने के बाद बर्तनों को देर तक जूठा न छोड़ें, रातभर जूठे बर्तन सिंक या रसोई में रखना वास्तु दोष लाता है, इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन का नुकसान हो सकता है, कोशिश करें कि रात में सोने से पहले सारे बर्तन साफ करके रसोई की भी अच्छे से साफ-सफाई करें, इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है.

घर की सफाई – घर में धूल, गंदगी या अव्यवस्था होने से समृद्धि में रुकावट आती है, जिस घर में गंदगी हो वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं होता, इसलिए घर की साफ-सफाई का ध्यान रखें, उत्तर-पूर्व दिशा में कभी भी कूड़ा ना रखें, यह दिशा मंदिर का स्थान माना जाता है.

दक्षिणावर्ती शंख – दक्षिणावर्ती शंख को घर के मंदिर में बजाने से मां लक्ष्मी की कृपा होती है, दक्षिणावर्ती शंख को धन आकर्षित करने वाला शंख माना गया है, इसे मां लक्ष्मी का प्रिय माना जाता है, इसे पूजा घर में स्थापित करें, और रोजाना इसे साफ कपड़े से पोंछें.

मंदिर में सूखे फूल ना रखें – मंदिर या पूजा घर में मुरझाए या सूखे फूल रखना शुभ नहीं माना जाता, हर सुबह पुराने फूल हटा दें और ताजे फूल अर्पित करें, इससे पूजा स्थल शुद्ध रहता है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है और जीवन में सुख-शांति भी बनी रहती है.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsVastu Tips for kitchen
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article रेल मंत्री पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस ने पूछा कि वैष्णव रेल मंत्री हैं या ‘रील मंत्री’, इस्तीफा दें
Next Article निजी विद्यालयों पर नकेल कसने के बाद अब सरकारी सर्वसुविधायुक्त विद्यालय प्रारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?