बीजापुर और कांकेर में हुए दो अलग-अलग एनकाउंटर में कुल 30 नक्सलियों को ढेर किया गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सुरक्षा बलों ने नक्सल मुक्त भारत की ओर एक और बड़ी सफलता हासिल की है.
By : DB News update| Edited By: प्रिंस अवस्थी
Source : DB News Update
Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया. नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें कुल 30 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया. बीजापुर पुलिस ने बताया कि बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर गंगालूर पुलिस थाने के अंतर्गत वन क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 26 नक्सली मारे गए हैं. वहीं चार नक्सलियों को कांकेर में मार गिराया गया. हालांकि इसमें एक जवान भी शहीद हो गए.
अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान गुरुवार (20 मार्च) सुबह सात बजे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार गोलीबारी जारी है. बीजापुर के गंगालूर इलाके के एंड्री के जंगलों में ये मुठभेड़ हुई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाबलों का एक संयुक्त दल गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर था. अधिकारियों ने बताया कि इलाके में रुक-रुक कर गोलीबारी अब भी जारी है. इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है.
नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम -गृह मंत्री
छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हुई इस कार्रवाई पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सुरक्षा बलों ने नक्सल मुक्त भारत की ओर एक और बड़ी सफलता हासिल की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि मोदी सरकार नक्सलियों के खिलाफ कठोर नीति अपना रही है और जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है. 31 मार्च तक देश को नक्सल मुक्त बना दिया जाएगा.
ऑपरेशन में शामिल थे 600 जवान
मीडिया के माध्यम से जानकारी लगी है कि पुलिस की बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमा पर गंगालूर थाना से लगभग 26 किमी दूर कार्रवाई हुई है. यह कार्रवाई बैलाडीला पहाड़ी के पास पुरंगेल, गमपुर, एंड्री के जंगल और पहाड़ में सुबह सात बजे से लेकर दोपहर तक चली. इस मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की सर्चिंग पर 26 नक्सली के शव मिले हैं, जबकि इधर महाराष्ट्र की सीमा से सटे कांकेर और नारायणपुर जिले के सीमा पर हुए मुठभेड़ में चार नक्सलियों को ढेर किया गया है.
मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के शव को जवान द्वारा लाद कर लाया जा रहा है. घटना अंडरी के जंगल में सुबह हुई है। लौटते जवान का एसपी ने हौसला बढ़ाया। और कहा कि यह संयुक्त अभियान रहा. इस अभियान में कोबरा, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के जवान शामिल रहे. दंतेवाड़ा, सुकमा व बीजापुर के जवानों द्वारा घेराबंदी कर आपरेशन किया गया था. लगभग 600 के लगभग जवान इस अभियान में शामिल रहे. शिनाख्त की कार्यवाही जारी है.
बस्तर के आईजी ने मीडिया से क्या कहा?
मीडिया के माध्यम से जाानकारी लगी है कि बीजापुर मुठभेड़ में एके-47, सेल्फ लोडिंग रायफल (एसएलआर), 303 रायफल , इंसास रायफल सहित स्वचलित हथियार मिले हैं, तो कांकेर मुठभेड़ के बाद एसएलआर, 303 रायफल, बैरेल ग्रेनेड लांचर मिले हैं, जिनसे अनुमान लगाया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों में कुछ बड़े कैडर के हो सकते हैं.
बस्तर आईजी ने बताया कि बैलाडीला पहाड़ी के पास के जंगलों में पश्चिम बस्तर डिविजन के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना के बाद बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले से डीआरजी, कोबरा बटालियन और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के संयुक्त टीम को बुधवार की रात को अभियान पर भेजा गया.
जवानों को सुरक्षित निकालने का प्रयास
उन्होंने बताया कि, “गुरुवार की सुबह सुरक्षा बल के जवान पुरंगेल, गमपुर होते हुए एंड्री के जंगल के पास स्थित पहाड़ी की घेराबदी करते हुए आगे बढ़े तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरु कर दी. जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से लगभग चार से पांच घंटे तक गोलीबारी हुई है. कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर हुए मुठभेड़ में चार नक्सलियों के शव समेत बरामद किया गया है. सभी जवानों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है.” यदि यह कार्रवाई कारगर साबित होती है तो पुलिस के द्वारा एक बड़ी कार्रवाई किए जाने की भी चर्चा है.

