By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘ डरावना हुआ ट्रेन का सफर…’ बिलासपुर और मिर्जापुर ट्रेन हादसे से लोग सहमे!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Chhattisgarh > ‘ डरावना हुआ ट्रेन का सफर…’ बिलासपुर और मिर्जापुर ट्रेन हादसे से लोग सहमे!
Chhattisgarh

‘ डरावना हुआ ट्रेन का सफर…’ बिलासपुर और मिर्जापुर ट्रेन हादसे से लोग सहमे!

DB News
Last updated: 23/09/2026 11:38 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

उत्तर प्रदेश  के मिर्जापुर और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हुए भयानक हादसे, बिलासपुर मेमू ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर में 8 की मौत और 14 घायल, मिर्जापुर में 5 की मौत कई घायल.

Source : MEDIA

Contents
उत्तर प्रदेश  के मिर्जापुर और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हुए भयानक हादसे, बिलासपुर मेमू ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर में 8 की मौत और 14 घायल, मिर्जापुर में 5 की मौत कई घायल.छत्तीसगढ़ ट्रेन हादसे में 11 की मौतमिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर आज हुआ बड़ा हादसास्नान करने के लिए आए थे यात्री5 लोगों की मौत की पुष्टिलापरवाही के कारण हो रहीं ट्रेन दुर्घटनाएंसीएम योगी ने मुआवजे का किया ऐलान

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Train Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में आज बुधवार (5 नवंबर 2025) को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. यहां चुनार रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के नीचे आने से लगभग 8 लोगों की मौत हो गई है. वहीं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बीते 4 नवंबर को हुए ट्रेन हादसे से 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे. इन ट्रेन हादसों से लोग सहम गए हैं और ट्रेन की यात्रा को  भी सुरक्षित नहीं मान रहे हैं.  इन हादसों से सफर डरावना हो गया है. बतादें कि गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन से टकरा गई. यह हादसा शाम करीब चार बजे ट्रेन की बताई जा रही है. ट्रेनों की बीच टक्कर इतनी भयानक थी कि मेमू ट्रेन का पहला डिब्बा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अन्य डिब्बों में अफरा-तफरी मच गई.

छत्तीसगढ़ ट्रेन हादसे में 11 की मौत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हावड़ा–मुंबई रेलमार्ग पर हुए इस हादसे में मोटरमेन (मेमू का चालक) समेत 11 लोगों की मौत हो गई और महिला सहायक मोटरमेन सहित 14 यात्री घायल हुए. उस दौरान यात्री नींद में थे, चश्मदीदों की मानें तो कई यात्रियों की लाशें मौके पर बिखरी पड़ी थीं, उनके शवव क्षत-विक्षत हालत में थे और कई लोग चीख-पुकार रहे थे.

मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर आज हुआ बड़ा हादसा

Mirzapur उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में आज बुधवार (5 नवंबर) को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है. यहां चुनार रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के नीचे आने से लगभ कई लोगों की कटकर मौत के गाल में समा गए हैं. बताया जा रहा है कि लोग रेलवे ट्रैक पैदल पार कर रहे थे, तभी अचानक कालका-हावड़ा एक्सप्रेस पटरी पर तेजी से आ गई. ट्रेन के नीचे करीब 6 लोग आ गए और उनके कटने से मौत हो गई.

स्नान करने के लिए आए थे यात्री

बताया जा रहा है कि सभी यात्री कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए आए थे और ट्रेन से गलत दिशा में उतरने के कारण हादसे का शिकार हो गए. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और राहत-बचाव कार्य जारी है. रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं. चुनार स्टेशन परिसर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. 

5 लोगों की मौत की पुष्टि

मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि, यह भी कहा गया है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है. रेलवे के मुताबिक, ये MRO यानी Man Run Over का मामला है. आपको बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के स्नान को लेकर प्लेटफार्म पर पहले से काफी भीड़ भी चल रही थी.

लापरवाही के कारण हो रहीं ट्रेन दुर्घटनाएं

पता चला है कि हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों ने ट्रेन से उतरते समय दिशा का ध्यान नहीं रखा और वे ट्रैक पर आ गए. ट्रेन के आते ही वे उसकी चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई, इस घटना के बाद पुलिस और रेल प्रशासन के लोग मौके पहुचे हैं और राहत कार्य शुरू किया है. वहीं घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है. स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही भी बाधित हुई है. पुलिस और रेल प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है. स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों से रेलवे ट्रैक के पास चलने से बचने की अपील की है. यह घटना कार्तिक पूर्णिमा के दौरान यात्रियों के लिए बड़ा झटका बन गई है.

सीएम योगी ने मुआवजे का किया ऐलान

मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि इस हादसे पर यूपी के मुख्यमंत्री ने सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है इतना ही नहीं सीएम योगी ने मिर्जापुर रेल हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है. रेलवे प्रशासन ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं. जबकि स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. रेलवे ने फिलहाल 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस हादसे में अभी मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है.

You Might Also Like

‘मोंथा’ चक्रवाती तूफान आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा

3200 करोड़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में 22 आबकारी अधिकारी सस्पेंड

CG में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, 16 नक्सली ढेर, 2 जवान घायल

छत्तीसगढ़ में 2 एनकाउंटर, 30 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद

नारायणपुर-दंतेवाड़ा की सीमा पर नक्सलियों से मुठभेड़ में DRG जवान शहीद, 4 नक्सली ढेर

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMirzapurMP NEWSTrain Accident
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article जबलपुर एमपी में 260 करोड़ की लागत से बनेगा नया 3 किलोमीटर का फ्लाईओवर
Next Article कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान-दान करने का विधान, गंगा-नर्मदा के घाटों पर लगी भक्तों की भीड़
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?