जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में मंगलवार को जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 9 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए.
BY : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
MP News/ Jabalpur :जबलपुर. ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में जबर्दस्त धमाका हुआ है. बम में बारूद भरने के दौरान ब्लास्ट होने से 2 कर्मचारियों की मौत हो गई है. वहीं 11 कर्मचारियों के बुरी तरह से घायल होने की सूचना है. इन सभी कर्मचारियों को जबलपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
जोरदार धमाके से थर्राया शहर
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में आज सुबह एफ-6 क्षेत्र में 1000 पाउडर बम के यूनिट में ब्लास्ट हो गया. इस ब्लास्ट में शुरुआत में 13 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी. वहीं अब इनमें से 2 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है. मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ब्लास्ट में इस यूनिट की पूरी बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई है. घायलों को तुरंत जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भेजा गया है, जहां बर्न यूनिट है. हालांकि, अभी फैक्ट्री की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है
उड़ गई पूरी बिल्डिंग
फैक्ट्री की जिस बिल्डिंग में धमाका हुआ वह पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है. कथित तैर पर इस बिल्डिंग में भारतीय वायुसेना के हथियारों में उपयोग किए जाने वाले थाउजेंड पाउडर का प्रयोग होता था. जिस स्थान पर ब्लास्ट हुआ है वहां किसी बाहरी व्यक्ति को आने की अनुमति नहीं है इसलिए नुकसान कितना हुआ है यह तो फैक्ट्री से आधिकारिक जानकारी देने के बाद ही पता लगेगा.

