कृष्णा राज कपूर कॉन्क्लेव में शामिल होने ऑडिटोरियम पहुंकर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत
BY : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
MP News. Rewa
Regional Industry Conclave: मध्य प्रदेश के रीवा में बुधवार को पांचवीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव शुरू हो गई है. कृष्णा राजे ऑडिटोरियम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलन कर इसका शुभारंभ किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में अब तक 2.45 लाख करोड़ रुपये का औद्योगिक निवेश प्राप्त हो चुका है, जिससे 3 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे. मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार के गठन के बाद से ही औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं.
सरकार आईटी, एमएसएमई, हेवी इंडस्ट्री और फूड इंडस्ट्री जैसे विभिन्न क्षेत्रों में एक समान रूप से कार्य कर रही है. इन सभी क्षेत्रों में लगातार रोजगार और निवेश को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक अवसर मिल सकें.
युवाओं को बढ़ाने का कार्य कर रही सरकार
मुख्यमंत्री मोहन यादव, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, मंत्री प्रहलाद पटेल और सांसद जनार्दन मिश्रा कृष्णा राज कपूर कॉन्क्लेव में शामिल होने ऑडिटोरियम पहुंकर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की.
यहां पहुंचने से पहले सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार लगातार युवाओं के लिए खासकर मध्य प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है. मुझे इस बात का संतोष है कि इस वर्ष हमने जो दिसंबर तक का टारगेट लिया है, लगभग एक लाख नौकरियों का शासकीय विभिन्न विभागों की भर्तियां करने का काम चालू कर रहे हैं.
विंध्य में विकास का नया कीर्तिमान
मुख्यमंत्री ने रीवा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह अंचल विंध्य और बुंदेलखंड को जोड़ते हुए विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा. उन्होंने यह भी बताया कि अब तक उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर और सागर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित किए जा चुके हैं और उन्हें सफल बनाने के लिए मुंबई, कोयंबतूर, बेंगलुरु और कोलकाता में रोड शो किए गए, जिनके परिणाम बेहद सकारात्मक रहे हैं.


