इनमें टॉप कमांडर भी शामिल, तीन दिन में 6 आतंकी मारे गए, आज रक्षामंत्री का दौरा, ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकी फिर से दहशत फैलाना चाहते हैं.
Source : DB News Update
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर शुरू कर दिया है. अवंतीपोरा के त्राल इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को घेर लिया था. इसमें एक आतंकी को ढेर कर दिया है. जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के त्राल में सुरक्षाबलों ने गुरुवार सुबह तीन आतंकियों को ढेर कर दिया. सेना से जुड़े सूत्रों ने बताया इसमें एक टॉप कमांडर आसिफ शेख भी शामिल है.
इसके अलावा आमिर नजीर वानी और यावर अहमद भट्ट को भी ढेर कर दिया गया है. ये तीनों पहलगाम हमले के बाद सरकार की तरफ से जारी 14 आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल थे. हालांकि अधिकारियों की तरफ से आतंकियों की मौत की पुष्टि होना बाकी है.
एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के तीन आतंकवादी मारे गए थे
जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दिनों में यह दूसरा एनकाउंटर है. इससे पहले शोपियां जिले के केलर में 13 मई को सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के तीन आतंकवादी मारे गए थे. बुधवार को केलर से ही भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ.
इधर, बुधवार को केंद्र सरकार ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने चीन के डिफेंस सिस्टम को जाम कर 23 मिनट में पाक के नूर खान व रहीम यार खान एयरबेस को तबाह कर दिया था. भारतीय डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के हथियारों को नष्ट किया था.
प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने बुधवार को ये जानकारी दी थी. PIB ने बताया था कि भारतीय डिफेंस सिस्टम पेचोरा, OSA-AK, और आकाश मिसाइल सिस्टम से इस काम को अंजाम दिया गया था. पाकिस्तान को ये हथियार चीन-तुर्किये ने दिए थे.
रियासी जिले के वन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध व्यक्तियों की हर गतिविधि पर सुरक्षा बल कड़ी निगरानी रख रहे हैं.
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, पुलवामा जिले में अवंतीपोरा क्षेत्र के त्राल-नादेर के एक मकान में आतंकियों के आने की खास सूचना मिली थी. इसी के साथ इलाके की नाकेबंदी और मकान की घेराबंदी की गई. घनी आबादी के मद्देनजर आसपास के मकान खाली कराए गए. उसी बीच आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग करने वाले आतंकियों के नाम आमिर, आसिफ शेख और यावर बताए गए हैं. इनमें आसिफ शेख के संबंध पहलगाम के एक हमलावर के साथ भी रहे हैं.
आधिकारिक बयान का इंतजार
मीडिया में चल रहीं खबरों के अनुसार आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था. लेकिन एनकाउंटर की जगह जेसीबी मंगाकर मकान का मलबा हटाने की तैयारी को देखते हुए तीनों ही आतंकियों के मारे जाने की चर्चा थी. हालांकि, सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जेके पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवान एक्शन और तलाशी में लगे हुए थे. इधर, जम्मू के रियासी जिले के जंगल एरिया में भी सुबह एक्शन चल रहा था. कुछ संदिग्ध लोगों के देखे जाने के बाद वहां घेराबंदी कर पीछा करने का काम शुरू किया गया था.
जम्मू-कश्मीर में दो दिनों में यह दूसरी मुठभेड़ है
मुठभेड़ शोपियां जिले के केल्लर इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा एक अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को मार गिराने के दो दिन बाद हुई है. जम्मू-कश्मीर में दो दिनों में यह दूसरी मुठभेड़ है. यह मुठभेड़ शोपियां जिले में एक अन्य ऑपरेशन के ठीक दो दिन बाद हुई, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए थे. उनमें से दो की पहचान शाहिद कुट्टे और अदनान शफी के रूप में हुई है, जो दोनों शोपियां के रहने वाले हैं.
कई मामलों संलिप्त रहे आतंकी
कुट्टे 2023 में लश्कर में शामिल हुआ था और पिछले साल 8 अप्रैल को डेनिश रिसॉर्ट में हुए हमले में शामिल था, जिसमें दो जर्मन पर्यटक और एक ड्राइवर घायल हो गए थे. वह मई 2024 में हीरपोरा में एक भाजपा सरपंच की हत्या से भी जुड़ा था. शफी 2024 में शामिल हुआ था और शोपियां के वाची में एक गैर-स्थानीय कार्यकर्ता की हत्या में शामिल था.

