By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: जानें किस राशि वालों को रोजगार, वाहन, विदेश की यात्रा के बन रहे योग
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > जानें किस राशि वालों को रोजगार, वाहन, विदेश की यात्रा के बन रहे योग
Religion

जानें किस राशि वालों को रोजगार, वाहन, विदेश की यात्रा के बन रहे योग

DB News
Last updated: 17/09/2025 11:47 AM
DB News
Share
8 Min Read
SHARE

Daily Horoscope in Hindi, 13 September 2024: ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By- Supriya

Contents
Daily Horoscope in Hindi, 13 September 2024: ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.सभी राशियों का आज 13 सितंबर 2024 का राशिफल-

Daily Rashifal : राशिफल निकालने के लिए ग्रह-नक्षत्रों के साथ पंचांग की सहायता भी ली जाती है. रोजाना की राशिफल ग्रह-नक्षत्रों के चाल पर आधारित होती है. जिसमें मेष से लेकर मीन का दैनिक राशिफल विस्तार से बताया गया है. आज के राशिफल में आपके लिए रोजगार, वाहन, विदेश की यात्रा, पैसों का लेन-देन, घर-परिवार, सेहत और पूरे दिन में होने वाली अच्छी-बुरी घटनाओं का भविष्यफल दिया गया है.

सभी राशियों का आज 13 सितंबर 2024 का राशिफल-

मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आज आपके विरोधी भी आपके काम की सराहना करेंगे. धार्मिक कामों में आपका मन लगेगा. आज आपके कॉन्फिडेंस से कोई काम बन जाएगा. आज मार्केट से कोई मनपसंद वस्तु खरीदने का मन बना सकते हैं. प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे. आज आपको बिजनेस के सिलसिले से राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है.

वृषभ (Taurus)

आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है. आज आप किसी की मदद करेंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी. आज आप काम में अपने किसी मित्र का सहारा ले सकते हैं. ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएगी. धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता जरूर मिलेगी. जॉब के कुछ अच्छे ऑफर भी आज आपको मिल सकते हैं. जहां जरूरत होगी, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे.

मिथुन (Gemini)

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है. आज आपके घर में कोई मेहमान आ सकता है, जिससे घर में खुशियां ही खुशियां होगी. समाज के लोग आपके अच्छे व्यवहार से खुश होंगे, तारीफ मिलेगी. आज काम अधिक होने के कारण मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, आपका धैर्य आपको सफलता दिलाएगा. आज आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा. आपके अंदर कॉन्फिडेंस बना रहेगा. आपकी धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी. आज बेकार में समय न गंवाकर कुछ न कुछ काम करते रहें.

कर्क (Cancer)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है. आज आपके सामने लाभ के कुछ नए अवसर आएंगे, जिन्हें आपको चूकना नहीं है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. आज आपके कठिन परिश्रम का लाभ मिलने से मन में ख़ुशी का भाव बना रहेगा. आज समाज में अच्छे काम से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी. विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे. आपके सहयोग से आपके मित्र को आर्थिक लाभ होगा.

सिंह (Leo)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. आज छात्रों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा. आप जिस काम में काफी दिनों से व्यस्त थे वो काम आज पूरा हो जाएगा, आप काम करने के नए टारगेट बनाएंगे. आज आपका मन ईश्वर की आराधना में लगेगा आप किसी मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे. आज बिजनेस में आपको सफलता मिलेगी. आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगा.

कन्या (Virgo)

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है. आज ऑफिस में आपका काम देखकर जूनियर आपसे बहुत कुछ सीखेंगे. आज बिजनेस में वर्तमान व्यवस्था को उचित बनाए रखने में आपका समय बीतेगा. आपको इसका सकारात्मक परिणाम भी हासिल होगा, इसलिए अभी किसी नए काम को शुरू न करें. अगर बहुत दिनों से किसी से मिलने की सोच रहे है तो आज का दिन बेहतर है.

तुला (Libra)

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है. काम को लेकर किसी तरह का डर मन में न रखें. आज ऑफिस में अपने कार्यों को पूरा करने में किसी सहकर्मी से सहायता लेंगे. कुछ लोग आपके विरुद्ध प्लानिंग कर सकते हैं. आपको ऐसे लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए. शारीरिक रूप से आपको थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, आपके काम की गति कुछ रुक सकती है. छात्र कोई नई चीज सीखने के बारे में विचार बना सकते हैं.

वृश्चिक (Scorpio)

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है. आज माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाएंगे, जहां आपको काफी अच्छा लगेगा. आपका अच्छा स्वभाव लोगों का प्रिय बनाएगा. आपकी भौतिक सुख-सुविधाएं बनी रहेगी. आज छात्रों को पढ़ाई या करियर से जुड़ी समस्याओं का हल मिलेगा. अपनी मेहनत जारी रखें, जल्द ही आपकी सफलता के अच्छे योग हैं.

धनु (Sagittarius)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है. आज आप जो भी चाहेंगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा. कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें, इससे आपको आगे बढ़ने में आसानी होगी. इस राशि के लोग आज किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते है. आज किसी करीबी रिश्तेदार से अचानक मुलाकात हो सकती है

मकर (Capricorn)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है. आज आपका कोई रुका काम पूरा हो जाएगा. आज आपके द्वारा दिए गए सुझाव निर्णायक साबित होगा. आज स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा, किसी नए टॉपिक की शुरुआत होगी. आज आपके घर में कोई मंगल कार्यक्रम हो सकता है, आपका दिन व्यस्तता और भाग-दौड़ में बीतेगा. आज आपके प्रोजेक्ट से खुश होकर बॉस आपका प्रमोशन भी कर सकते हैं.

कुंभ (Aquarius)

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है. आज परिवारजन आपसी सामंजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे. आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनाएंगे, जहां आपको काफी शांति महसूस होगी. विद्यार्थी आज काम और पढ़ाई में बैलेंस बनाकर चलेंगे. आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. लवमेट्स के लिए दिन खास रहेगा, आज मनपसंद उपहार मिलेगा.

मीन (Pisces)

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है. ट्रांसपोर्ट के व्यापारी आज किसी बुकिंग से अच्छा लाभ कमाएंगे. आज आपके माता-पिता की नाराजगी आपसे खत्म होगी. आपके आसपास कोई धार्मिक कार्यक्रम होगा जिसमें आपका परिवार शामिल होगा. डायबिटीज की समस्या से आज कुछ हद तक आराम मिलेगा. किसी भी काम को करने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जाएं, काम में आने वाली बाधाएं दूर होंगी.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateHoroscope TodayJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article पूजा में घी या तेल का दीप जलाएं, जानें क्या है रहस्य!
Next Article सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के CM केजरीवाल को मिली जमानत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?