श्रीरामेश्वरम् के उपलिंग से विख्यात गुप्तेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई शाही सवारी, श्रद्धालु-भक्तों ने किया पूजन, लिया आशिर्वाद
By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
MP Jabalpur News : संस्कारधानी जाबालिपुरम् के श्रद्धालु भक्तों के लिए आज 21 जुलाई सावन का दूसरा सोमवार बहुत ही पुण्यदायी रहा. क्योंकि आज के दिन श्रीरामेश्वरम् महादेव के उपलिंग भगवान गुप्तेश्वर महादेव स्वयं भक्तों को दर्शन देने के लिए निकले थे.
इतना ही नहीं शहर के संतों का दर्शन भी संस्कारधानी वासियों को इस अवसर पर मिला. क्योंकि गुप्तेश्वर महादेव भक्त मंडल द्वारा उज्जैन महाकाल की तर्ज पर जाबालिपुरम् में भी शाही सवारी का आयोजन किया गया था. इस यात्रा में भगवान भोलेनाथ पालकी में सवार होकर निकले थे, जिनका स्वागत करने वाले भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिली. शिवभक्तों को पूजन-दर्शन करने वाले भक्त जगह-जगह पाण्डाल लगाकर शाही सवारी का इंतजार करते देखे गए.
संकारधानी के भक्तों का हालचाल जाना
गुप्तेश्वर महादेव भगवान स्वयं पालकी में सवार होकर शहर का भ्रमण किया और शहरवासियों का हालचाल जाना. शाही सवारी में भगवान शंकर के अनेक रूपों का दर्शन भी हुए. भगवान शिव की भक्ति गीत में श्रद्धालु झूमते नजर आए. उनका स्वागत शहर की हर गली में हुआ. भक्तों ने पुष्पमाला लेकर पालके बिछाए बैठे रहे और शाही सवारी के आगमन पर पूजन अर्चन किया.
इन संतों ने की अगवानी
शाही सवारी की अगवानी करने में शहर के संत-महंत विशेष रूप से शामिल रहे, गुप्तेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी मुकुंददास जी महाराज के साथ जगद्गुरु श्रीरामरंगी द्वाराचार्य डॉ. स्वामी नरसिंहदेवाचार्य जी महाराज, जगद्गगुरु स्वामी राघवदेवाचार्य जी, जगद्गगुरु स्वामी राजारामाचार्य जी, स्वामी ज्ञानेश्वरी दीदी, महामण्डलेश्वर स्वामी राधेचैतन्य जी के अलावा अनेक संत महात्मा शामिल रहे.
जनप्रतिनिधियों ने पालकी में कंधा लगाया
शहर भ्रमण पर निकले गुप्तेश्वर महादेव की पालकी में कंधा लगाने वालों की होड़ लगी रही. शाही सवारी के संयोजक पंकज पाण्डे, द्वारका मिश्रा के अलावा महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, मुन्ना भैया, जिला भाजपा अध्यक्ष शहर रत्नेश सोनकर, राममूर्ति मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल होकर गुप्तेश्वर महादेव की पालकी पर कंधा लगाया.



