बरगी माध्यमिक विद्यालय के छात्र SP को शिकायत पत्र देकर कहा “मैडम के साथ गंदी हरकत करते हैं प्रिंसिपल…’
By : DB News Update| Edited by : प्रिंस अवस्थी
MP News: जबलपुर के बरगी नगर स्थित शासकीय माध्यमिक उच्चतर विद्यालय में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राएं एसपी आॅफिस पहुंचकर अपने प्रींसिपल की करतूतों का खुलासा किया है. एसपी को लिखित शिकायत सौंपते हुए कहा कि हमारे स्कूल के प्रिंसिपल अच्छे नहीं है. लिखित शिकायत में बताया गया कि स्कूल में पोस्टेड एक महिला टीचर का कहना है कि प्रिंसिपल किशन राय खेड़े स्कूल में जॉइनिंग के बदले में दैहिक शोषण की डिमांड कर रहे हैं.
पुलिस अधिकारी को लिखित शिकायत देते हुए टीचर और छात्रों ने उनकी गंदी हरकतों को लेकर कहा कि छात्रांए और स्कूल की टीचर परेशान हैं. स्कूल में पदस्थ गेस्ट टीचर ने बताया कि प्रिंसिपल किशन राय खेड़े स्कूल में ज्वाइनिंग देने के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर रहें हैं.
क्या है मामला
बरगी नगर के प्राचार्य पर सैकड़ों छात्र-छात्राएं और एक महिला अतिथि शिक्षक ने 40 किलोमीटर की यात्रा कर जबलपुर एसपी कार्यालय पहुंची और उनके द्वारा प्राचार्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई. छात्रों ने आरोप लगाया है कि प्राचार्य ने स्कूल का माहौल असुरक्षित बना दिया है. उनका कहना है कि प्राचार्य उन्हें लगातार मानसिक तनाव में डालते हैं. कक्षा 12 की एक छात्रा ने बताया कि जब उसने प्राइवेट एडमिशन लेकर पढ़ाई की अनुमति मांगी, तो प्राचार्य ने उसे अकेले में बुलाया.

