Horoscope Today 16 August 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर होता है. आज शुक्रवार 16 अगस्त 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By- Supriya
Horoscope Today 16 August 2024: पंचांग (Aaj Ka Pnachang) के अनुसार आज शुक्रवार, 16 अगस्त 2024 के दिन सावन (Sawan 2024) शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी. आज संतान प्राप्ति (Santan Prapti) के लिए पुत्रदा एकादशी (Putrada Ekadashi 2024) का व्रत रखा जाएगा.
आज मूल और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. साथ ही विष्कुम्भ और प्रीति योग भी रहेगा. आज राहुकाल (Rahu Kaal) सुबह 10 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार धनु राशि पर होगा.
ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, आज मिथुन वाले थोड़े परेशान रहेंगे. धनु वालों का बिजनेस अच्छा चलेगा. वहीं मकर को आय के अतिरिक्त स्रोत मिलेंगे.
आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा, जानें –
मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए बहुत उत्साहवर्धक नहीं कहा जा सकता है. पारिवारिक सहयोग आपको मिलता रहेगा. आप अपने विचारों और कार्यों को पुनर्व्यवस्थित करने पर ध्यान दें, क्योंकि आपको अधिक अनुशासित होने की आवश्यकता है.
वृषभ राशि (Taurus)
ऑफिस में किसी सहकर्मी से मदद मिल सकती है, जिससे आपका काम बन सकता है. स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे. वृषभ राशि के खेल से जुड़े लोग किसी नई गतिविधि में हिस्सा ले सकते हैं.
मिथुन राशि (Gemini)
पेट के रोग से परेशान हो सकते हैं. अपनी भावनाओं को अपने दिमाग में ही रखें. सामाजिक संबंधों या कामकाजी लोगों के कारण परेशान हो सकते हैं. समस्याओं के बारे में ज्यादा न सोचें.
कर्क राशि (Cancer)
आज किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा. वरिष्ठों और सहकर्मियों से वांछित मदद मिलने में देरी हो सकती है. आपको कड़ी मेहनत करनी होगी.
सिंह राशि (Leo)
आपका रुझान अध्यात्म की ओर हो सकता है. आज आप कार्यस्थल में कुछ बदलाव कर सकते हैं, इससे आपको फायदा होगा. परिवार में सब कुछ ठीक रहेगा.
कन्या राशि (Virgo)
पिता के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है. यदि आप किसी परेशानी में हैं तो जल्द ही आपको संबंधित समस्या से छुटकारा मिल जाएगा. लेन-देन करते समय अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें.
तुला राशि (Libra)
आज का दिन आपके लिए शुभ है. आयात-निर्यात, विदेशी कार्य-व्यवसाय और विदेश यात्रा के लिए भी यह बेहतर समय है. भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा करना चाहिए.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपका कोई करीबी आपसे मिलने आ सकता है. आप उनसे अपनी कोई भी निजी बात शेयर कर सकते हैं. पारिवारिक विवादों का निराकरण होगा. विद्यार्थियों के लिए दिन ठीक है.
धनु राशि (Sagittarius)
आज अपने बिजनेस में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं. मुनाफा आसान होगा. घर के बाहर खुशियां आएंगी. दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें. उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.
मकर राशि (Capricorn)
आर्थिक क्षेत्र में सफल होंगे. आय का कोई अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित हो सकता है. अगर आप अपना खुद का व्यवसाय कर रहे हैं तो विस्तार की अच्छी योजना बनाकर इस समय का सदुपयोग करें.
कुंभ राशि (Aquarius)
ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं. आपकी मदद दूसरों के लिए फायदेमंद होगी. इसलिए आज किसी की मदद करने का लाभ उठाएं.
मीन राशि (Pisces)
कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी बुद्धि और प्रभाव का इस्तेमाल करेंगे. चोट व दुर्घटना की संभावना है, ध्यान रखें. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें, यात्रा सुखद रहेगी.

