By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: न्यूजीलैण्ड खूब जोर लगाया, लेकिन इंडिया का परचम लहराया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > न्यूजीलैण्ड खूब जोर लगाया, लेकिन इंडिया का परचम लहराया
NationalSport

न्यूजीलैण्ड खूब जोर लगाया, लेकिन इंडिया का परचम लहराया

DB News
Last updated: 11/01/2026 11:14 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

भारत नए साल 2026 का पहला मैच जीता, पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है. विराट कोहली ने इस मैच में 93 रनों की दमदार पारी खेली.

Source : DB News Update  

Contents
भारत नए साल 2026 का पहला मैच जीता, पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है. विराट कोहली ने इस मैच में 93 रनों की दमदार पारी खेली.न्यूजीलैंड ने खूब जोर लगायारोहित नहीं चले, कप्तान गिल का अर्धशतकविराट शतक से चूके, लेकिन रचा इतिहासतीन रिकार्ड अपने नाम किएदोनों टीमों की प्लेइंग-11

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

IND vs NZ 1st ODI: वडोदरा में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा.

वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में रविवार को भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 300 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. केएल राहुल ने क्रिस्टियन क्लार्क की बॉल पर छक्का लगाकर जीत दिलाई. उन्होंने नाबाद 29 रन बनाए.विराट कोहली ने 93, श्रेयस अय्यर ने 49 और कप्तान शुभमन गिल ने 56 रन बनाए. न्यूजीलैंड के काइल जैमिसन ने 4 विकेट लिए.

न्यूजीलैंड की टीम ने पहले खेलते हुए 300 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम ने लड़खड़ाते हुए 49 ओवर में 4 विकेट शेष रहते हुए जीत प्राप्त की. विराट कोहली ने भारत के लिए 93 रनों की पारी खेली, वहीं शुभमन गिल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. भारत की ये साल 2026 की पहली जीत है.

301 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई टीम इंडिया की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही. जब टीम इंडिया का स्कोर 39 रन था, तभी रोहित शर्मा 26 रन बनाकर आउट हो गए. शुभमन गिल ने सधे और धीमे अंदाज में अर्धशतक लगाया और 56 रनों का योगदान दिया.

न्यूजीलैंड ने खूब जोर लगाया

एक समय भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 234 रन बना लिए थे. इस समय भारतीय टीम को 66 गेंद में 67 रन बनाने थे और विराट कोहली के रहते टीम इंडिया की जीत आसान लग रही थी. टीम इंडिया 234 रन बना चुकी थी, तब विराट कोहली 93 रन बनाकर आउट हुए. केएल राहुल शुरुआत में गेंद को कनेक्ट नहीं कर पा रहे थे, इस कारण जरूरी रन रेट बढ़ता जा रहा था, दूसरी ओर लगातार विकेट भी गिरते जा रहे थे.

हर्षित राणा ने 23 गेंद में 29 रनों की पारी खेल, ना केवल राहुल पर से दबाव हटाया बल्कि भारतीय टीम को जीत दर्ज करने की दौड़ में भी बनाए रखा. मगर अंत में केएल राहुल ने 2 चौके और एक छक्का लगाते हुए भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित की.

रोहित नहीं चले, कप्तान गिल का अर्धशतक

रोहित शर्मा भी अच्छी फॉर्म में हैं, लेकिन साल 2026 की शुरुआत उनके लिए यादगार नहीं रही. वो न्यूजीलैंड के खिलाफ 29 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हो गए. मगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज को मिस करने के बाद वापसी कर रहे कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतक जरूर लगाया. गिल ने 71 गेंद में 56 रनों की सधी हुई पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए.

विराट शतक से चूके, लेकिन रचा इतिहास

विराट कोहली ने अपनी कमाल की फॉर्म को बरकरार रखते हुए 93 रनों की पारी खेली है. उन्होंने 91 गेंद में 93 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 8 चौके और एक छक्का लगाया. ये उनके ODI करियर की 77वीं अर्धशतकीय पारी रही. विराट अपनी पिछली 5 ODI पारियों में कुल 469 रन बना चुके हैं, जिनमें उनके बल्ले से 2 शतक और तीन अर्धशतकीय पारी आई हैं.

तीन रिकार्ड अपने नाम किए

कोहली ने मैच में 93 रनों की पारी खेल कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. वो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 28,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 624वीं पारी में ये कारनामा किया, उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने 644 पारियों में 28 हजार रन पूरे किए थे. इसके अलावा वो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर आ गए हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिच हे (विकेटकीपर), जैक फॉल्क्स, काइल जैमिसन, माइकल रे, अदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateIND VS NZIND Vs NZ 1st ODIINDIA VS NEW ZEALANDJbp NewsMP NEWSVIRAT KOHLI
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article एम सैंड और गिट्‌टी से भरे ओवर लोड वाहन पकड़ाए, एक्शन मोड पर दिख रहे कलेक्टर
Next Article संपूर्ण जीवन का निचोड़ है सूर्य नमस्कार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?