By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: संपूर्ण जीवन का निचोड़ है सूर्य नमस्कार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > संपूर्ण जीवन का निचोड़ है सूर्य नमस्कार
Madhya Pradesh

संपूर्ण जीवन का निचोड़ है सूर्य नमस्कार

DB News
Last updated: 12/01/2026 10:24 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संबोधित किया

 Source : DB News Update  

Contents
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संबोधित कियासशक्त राष्ट्र के निर्माण में सहभागी बनें युवा – देवड़ामन को नियंत्रित कर सत्य तक पहुँचने में मददगार है योग

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

National Youth Day 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमवार (12 जनवरी) को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम को संबोधित किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद जी ने अपने विचारों से राष्ट्र के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया. वे एक महान चिंतक थे और केवल शरीर से बल्कि कर्म से भी युवा थे. उन्होंने कहा कि योग हमारी भारतीय परंपरा का हिस्सा है. सूर्य नमस्कार की यौगिक क्रियाएं हमारे संपूर्ण जीवन का निचोड़ है. यह केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि हमारे जीवन को सामान्यता से उत्कृष्टता की ओर लेकर जाने का बड़ा माध्यम है. हम रोजाना सूर्य नमस्कार में समाहित 12 योग क्रियाओं के जरिए ही अपने शरीर को निरोगी बनाकर सुखी रह सकते हैं.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने योगाचार्यों के मार्गदर्शन में सुभाष स्कूल के सभी बच्चों के साथ सूर्य नमस्कार के 12-12 क्रियाओं के तीन चक्र और प्राणायाम भी किया. उन्होंने कहा कि योग सदियों से हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है. इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन और माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया.

सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सहभागी बनें युवा – देवड़ा

जबलपुर में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती “युवा दिवस” पर आज पंडित लज्जा शंकर झा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मॉडल  में आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार के जिला स्तरीय कार्यक्रम में डेढ़ हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया. प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया।  मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने अपने संबोधन में युवाओं और विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद जी जयंती पर  बधाई  और शुभकामनाएं दी तथा उनके आदर्श एवं सिद्धांतों को अपनाकर शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण और भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आव्हान किया. उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक संत नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के चेतना पुरुष थे. स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और आने वाली पीढियों को हमेशा मार्गदर्शन देते रहेंगे.

इस कार्यक्रम में शामिल होकर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, डॉ अभिलाष पांडे एवं संतोष वरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, भाजपा के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत भी शामिल हुये और विद्यार्थियों के साथ सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया.

मन को नियंत्रित कर सत्य तक पहुँचने में मददगार है योग

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने योग और सूर्य नमस्कार को व्यावहारिक जीवन में उतारने और दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की आवश्यकता बताये हुये कहा योग एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है जो मन को नियंत्रित कर सत्य तक पहुँचने में मदद करती है. इससे मन और शरीर स्वस्थ्य रहता है. योग के माध्यम से व्यक्ति अपने उच्चस्तर स्वरूप को पहचानता है और अपनी क्षमताओं का विकास करता है. उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने भारत और अमेरिका (शिकागो विश्व धर्म संसद) में योग का प्रचार किया और विश्व व्यापी बनाया. स्वामी विवेकानंद ने योग को शारीरिक व्यायाम  ही नहीं बल्कि इसे सम्पूर्ण आध्यात्मिक विज्ञान माना है. 

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:CM Mohan YadavDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updatejabalpurJansamparkMPJbp NewsMP NEWSNational Youth Day 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article न्यूजीलैण्ड खूब जोर लगाया, लेकिन इंडिया का परचम लहराया
Next Article मकर संक्रांति पर स्नान, दान, सूर्य उपासना के लिए जानें शुभ मुहूर्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?