नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा यात्रा शांति पूर्वक सम्पन्न करने हेतु की गयी व्यवस्था का कलेक्टर जबलपुर राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय द्वारा लिया गया जायजा, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Narmada Panchkoshi Parikrama Yatra: थाना भेड़ाघाट अंतर्गत स्थित हरे कृष्णा आश्रम से कार्तिक पूर्णिमा के दिन नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा यात्रा प्रारम्भ होती है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालू भाग लेते है, जिसे दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के मार्ग दर्शन में चाक चौबंद व्यवस्था लगायी जा रही है.
हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट से परिक्रमा संचालक भगवान हनुमान जी महाराज एवं गोलोकवासी श्यामदेवाचार्य जी महाराज की सूक्ष्म उपस्थिति में सैकड़ो वर्ष से निकाली जा रही नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा कल 5 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा बुधवार को शहर के सभी संत महात्मा एवं मंगलामुखी समाज, चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल गड़ाफाटक परिक्रमा का नेतृत्व करेंगे.
नर्मदा पंचकोषी परिक्रमा यात्रा को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर जबलपुर राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा भेडाघाट, लम्हेटा घाट में पंचकोषी यात्रा मार्ग का जायजा लेते हुये की गयी व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा उपस्थित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को व्यवस्थाओं के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये.
5 नवंबर को निकाली जाएगी यात्रा
नर्मदा पंचकोषी परिक्रमा यात्रा दिनॉक 5 नवंबर 25 को हरे कृष्णा आश्रम से प्रातः प्रारम्भ होकर बैनगंगा पुल, चौसठ योगिनी मंदिर, धुआंधार, कल्याणिका तपोवन, पशुपतिनाथ मंदिर, गोपालपुर, प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर, तिलमांडेश्वर मंदिर, लम्हेटाघाट से नाव द्वारा लम्हेटी, इमलिया, डुडवारा, ग्वारी, ललपुर, सिद्धन माता के आश्रम होकर नाव से पार कर सरस्वती घाट हरे कृष्णा आश्रम में समाप्त होगी.
ये होंगे कार्यक्रम
- सर्वप्रथम परिक्रमा संचालक भगवान श्री हनुमान जी का हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा
- श्री शैलम तीर्थ क्षेत्र से आई 1.25 लाख बतिया की नर्मदा मैया की महाआरती कर पंचकोसी परिक्रमा प्रारंभ की जाएगी आरती की रोशनी देखने से आंखों की रोशनी बढ़ती है.
- गोमती चक्र वितरण – बद्रीनाथ धाम से पूजित गोमती चक्र का वितरण आश्रम के संस्थापक स्वामी रामचंद्र दास जी महाराज आश्रम में प्रसाद स्वरूप वितरण करेंगे.
- गोद भराई होगी- किन्नर अखाड़ा एवं मंगलामुखी समाज द्वारा प्रातः 8:30 बजे जिन माता बहनों को शादी उपरांत मातृत्व की प्राप्ति नहीं हुई है उनकी गोद भराई की रसम आदायगी होगी.
- 3 घंटे में होगी परिक्रमा – हरे कृष्णा असम भेड़ाघाट से प्रारंभ होकर पंचवटी 64 योगिनी गोपालपुर लमेटा घाट नाव द्वारा पारकर शनि मंदिर डडवारा इमलिया न्यू भेड़ाघाट से सरस्वती घाट से नाव पार कर हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट में विशाल भंडारे के साथ समापन होगा.
- अमरनाथ की तर्ज पर होंगे रास्ते में भंडारे- हरे कृष्णा आश्रम से लमेटा घाट तक उस पार शनि मंदिर से लेकर सरस्वती घाट तक नर्मदा भक्तों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन रहेगा नरेंद्र अग्रवाल उदय भान सिंह राजेश मिश्रा हास्य कलाकार पचोरी परिवार अमरपुर मेडी वीरेंद्र पटेल शगुन होटल गोपाल रेस्टोरेंट एवं अन्य लोग भंडारे का स्टॉल लगाएंगे.
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री अंजना तिवारी, संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक गढा आशीष जैन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात बैजनाथ प्रजापति , थाना प्रभारी भेडाघाट कमलेश चौरिया, थाना प्रभारी तिलवारा बृजेश मिश्रा सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे.

