By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: पश्चिम बंगाल में 8 की जगह 2 चरणों पर होगी वोटिंग, जानें असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी की इलेक्शन तारीख
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > पश्चिम बंगाल में 8 की जगह 2 चरणों पर होगी वोटिंग, जानें असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी की इलेक्शन तारीख
National

पश्चिम बंगाल में 8 की जगह 2 चरणों पर होगी वोटिंग, जानें असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी की इलेक्शन तारीख

DB News
Last updated: 15/03/2026 11:57 PM
DB News
Share
7 Min Read
Assembly Elections 2026 ki tayari
SHARE

निर्वाचन आयोग (ECI) ने 5 राज्यों के चुनाव का ऐलान किया.  दिल्ली के विज्ञान भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे.

Source : DB News Update  

Contents
निर्वाचन आयोग (ECI) ने 5 राज्यों के चुनाव का ऐलान किया.  दिल्ली के विज्ञान भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे.पश्चिम बंगाल में वोटिंग की तारीख में फेरबदलअसम में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणाकेरल में 16 मार्च को नोटिफिकेशनतमिलनाडु का नोटिफिकेशन 30 मार्च कोपुडुचेरी में एक चरण में मतदानपांचों राज्यों में कुल 17.4 करोड़ मतदाताहर 2 घंटे में ऑनलाइन किया जाएगा मतदान प्रतिशतमहाराष्ट्र उपचुनाव की भी हुई घोषणा

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में अभी तक 8 चरणों में वोटिंग होती थी, लेकिन अब 2 चरण में मतदान होगा. वहीं असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में होने वाले चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. निर्वाचन आयोग (ECI) ने आज रविवार (15 मार्च) केंद्र शासित प्रदेश सहित राज्यों के चुनाव की घोषणा की. दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में इलेक्शन कमीशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे.

पश्चिम बंगाल में वोटिंग की तारीख में फेरबदल

पश्चिम बंगाल में अभी तक 8 चरणों में वोटिंग हुआ करती थी. लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में अब दो चरणों में वोटिंग होगी. पहले फेज का नोटिफिकेशन 30 मार्च को जारी किया जाएगा. इसके लिए 6 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. 9 अप्रैल को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे. पहले फेज के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग होगी.

वहीं दूसरे फेज के लिए 2 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. 9 अप्रैल तक नॉमिनेशन फाइल होगा. दूसरे फेज के लिए नामांकन 13 अप्रैल को वापस होगा. इसके अलावा 29 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग होगी. वहीं 4 मई 2026 को चुनावी मतगणना होगी, इसी के साथ ही 6 मई 2026 को राज्यों में चुनाव संपन्न हो जाएंगे.

असम में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा

असम में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा भी हो गई है. चुनाव आयोग ने बताया कि असम में चुनाव के लिए नोटिफिकेशन सोमवार (16 मार्च, 2026) को जारी किया जाएगा. इसके बाद 23 मार्च, 2026 तक चुनाव के लिए नॉमिनेशन भरे जाएंगे. 24 मार्च, 2026 को नॉमिनेशन्स की स्क्रूटनी की जाएगी. यहां बतादें कि राज्य के वोटर लिस्ट की शुद्धिकरण के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया चलाई. SIR किए जाने के बाद करीब ढाई करोड़ मतदाताओं के नामों की पुष्टि हुई है, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या करीब 1.25 करोड़ और महिला मतदाताओं की संख्या भी करीब 1.25 करोड़ है. जबकि राज्य में थर्ड जेंडर के लोगों की संख्या 343 है. 

केरल में 16 मार्च को नोटिफिकेशन

चुनाव आयोग ने आगामी चुनाव की जानकारी देते हुए बताया कि केरल में 16 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. इसके बाद 23 मार्च से नॉमिनेशन दाखिल किए जाएंगे. इनकी सक्रूटनी 24 मार्च को की जाएगी. 26 मार्च तक नाम वापसी की जा सकती है. वहीं 9 अप्रैल को पूरे राज्य में वोटिंग होगी.

केरल में 14 जिले हैं. इनमें कुल 140 विधानसभा सीटें हैं. वहीं, 124 जनरल की सीटें, वहीं 14 सीटें एससी के लिए आरक्षित हैं. इसके अलावा 02 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं. राज्य में कुल 2.70 करोड़ वोटर्स हैं. इनमें 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं. 1.38 महिला मतदाता है. इनमें 4.25 लाख फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं. 45 लाख युवा वोटर्स हैं. करीबन ढाई लाख के आसपास दिव्यांग वोटर्स हैं. इनके अलावा 85 से ज्यादा उम्र के 2.4 लाख वोटर्स हैं.

तमिलनाडु का नोटिफिकेशन 30 मार्च को

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए नोटिफिकेशन सोमवार 30 मार्च, 2026 को जारी किया जाएगा. इसके बाद सोमवार 6 अप्रैल, 2026 तक चुनाव के लिए नॉमिनेशन फाइल किए जाएंगे और मंगलवार 7 अप्रैल, 2026 को नॉमिनेशन्स की स्क्रूटनी की जाएगी.

सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बतया कि स्क्रूटनी के बाद जिस भी उम्मीदवार को चुनाव से अपना नाम वापिस लेना होगा, वो 9 अप्रैल, 2026 तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. इसके बाद तमिलनाडु में 23 अप्रैल, 2026 को सिंगल फेज में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. वोटिंग के बाद 4 मई, 2026 को वोटों की गिनती और विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा की जाएगी.

पुडुचेरी में एक चरण में मतदान

पुडुचेरी में एक चरण में मतदान होगा. यानि 9 अप्रैल 2026 को वोट डाले जाएंगे. नतीजे 4 मई 2026 को आएंगे. 30 सीटों वाले केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में अब देखना यह है कि यहां किस पार्टी का दबदबा हे.

पांचों राज्यों में कुल 17.4 करोड़ मतदाता

चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पांचों राज्यों-केंद्रशासित प्रदेश में कुल 17.4 करोड़ मतदाता हैं. जबकि यहां सीटों की कुल संख्या 824 है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि पोलिंग स्टेशन के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी, इसे मतदान केंद्र के बाहर ही रखना होगा. वोट डालने के बाद मतदाता अपना मोबाइल वापस ले जा सकेंगे.

हर 2 घंटे में ऑनलाइन किया जाएगा मतदान प्रतिशत

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 2.19 लाख मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे. यहां 25 लाख चुनाव अधिकारियों की तैनाती की जाएगी. उन्होंने बताया कि असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में प्रति मतदान केंद्र पर मतदाताओं की औसत संख्या 750-900 है. उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर तैनात पीठासीन अधिकारी हर दो घंटे में मतदान प्रतिशत ऑन लाइन अपलोड करेंगे और चुनाव समाप्त होने के तुरंत बाद मतदान के आंकड़े ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे.

महाराष्ट्र उपचुनाव की भी हुई घोषणा

भारत निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती विधानभा सीट पर उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. महाराष्ट्र की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 30 मार्च 2026 को अधिसूचना सूचना जारी होगी. 6 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है और 7 अप्रैल नामांकन पत्रों की जांच की आखिरी तारीख है. 9 अप्रैल 2026 को उम्मीदवारों द्वारा नाम वापिस लेने की अंतिम तारीख है. वोटिंग की तारीख 23 अप्रैल और 4 मई 2026 को मतगणना होगी.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:Assembly Elections 2026Election 2026 Full ScheduleElection Dates 2026Kerala Election 2026Maharashtra By Election 2026Tamil Nadu Assembly Election 2026Tamil Nadu Election 2026West Bengal Assembly Election 2026West Bengal Election 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article हिंदू नववर्ष 19 मार्च से प्रारंभ, ‘रौद्र’ संवत्सर की एंट्री से युद्ध-आपदा के संकेत!
Next Article जल संचय के उद्देश्य से भवनों में लगवाये जाएंगे वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?