By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: जल संचय के उद्देश्य से भवनों में लगवाये जाएंगे वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > जल संचय के उद्देश्य से भवनों में लगवाये जाएंगे वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
Madhya Pradesh

जल संचय के उद्देश्य से भवनों में लगवाये जाएंगे वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

DB News
Last updated: 17/03/2026 10:07 PM
DB News
Share
6 Min Read
नगर निगम जबलपुर में 7 विभागों की एक साथ बैठक आयोजित
SHARE

जलशुल्क जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कटेगें नल कनेक्शन, शहर के खाली प्लाटों और जिन उपयोगों के लिए दी गई थी लीज उनके विरूद्ध व्यवसायिक गतिविधियॉं करने वाले व्यक्तियों के लीज होगी निरस्त, जल, संपदा, लोककर्म, उद्यान, भवन, प्रकाश और बाजार विभाग के कार्यो की निगमायुक्त द्वारा की गई विस्तृत समीक्षा

Source : DB News Update  

Contents
जलशुल्क जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कटेगें नल कनेक्शन, शहर के खाली प्लाटों और जिन उपयोगों के लिए दी गई थी लीज उनके विरूद्ध व्यवसायिक गतिविधियॉं करने वाले व्यक्तियों के लीज होगी निरस्त, जल, संपदा, लोककर्म, उद्यान, भवन, प्रकाश और बाजार विभाग के कार्यो की निगमायुक्त द्वारा की गई विस्तृत समीक्षाडिवाइडरों, चौराहों और तिराहों को व्यवस्थित करेंनल कनेक्शन काटे जाने के दिए निर्देशस्वच्छ जबलपुर अभियान पर विशेष नजरअवैध रूप से संचालित होटलों, अस्पतालों, कार बाजारों में करें तालाबंदी

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Municipal Corporation Jabalpur News: जबलपुर मध्य प्रदेश जिले की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से नगर निगम के 7 विभागों क्रमशः जल, संपदा, लोककर्म, उद्यान, भवन, प्रकाश और बाजार विभाग की विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने स्पष्ट किया कि शहर का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब सभी अधिकारी आपसी तालमेल और टीम भावना के साथ अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करेंगें. बैठक में निगमायुक्त ने बताया कि जल संचय अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण और गिरते भू-जल स्तर को सुधारने के लिए निगम ने एक बड़ी कार्ययोजना तैयार की है. निगमायुक्त ने ’जल संचय’ की दिशा में सार्थक पहल करते हुए भवन शाखा को निर्देश दिए हैं कि शहर के 1000 से अधिक चिन्हित भवनों में प्राथमिकता के आधार पर वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाए जाएं. उन्होंने बताया कि इससे भविष्य में जल संकट की समस्या से निपटने में बड़ी मदद मिलेगी.

डिवाइडरों, चौराहों और तिराहों को व्यवस्थित करें

शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर भी बैठक में अहम निर्णय लिए गए. निगमायुक्त ने टीम को निर्देशित किया है कि शहर के सभी उद्यानों का कायाकल्प कर उन्हें नागरिकों के लिए और बेहतर बनाया जाए. डिवाइडरों, चौराहों और तिराहों को व्यवस्थित कर सुसज्जित किया जाए ताकि यातायात सुगम हो और शहर की सुंदरता बढ़े. निगम की सेवाओं को निरंतर जारी रखने के लिए राजस्व प्रबंधन पर भी कड़ा रुख अपनाया गया है.

नल कनेक्शन काटे जाने के दिए निर्देश

बैठक में निगमायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि जलशुल्क जमा न करने वाले बकायादारों के खिलाफ अभियान चलाकर अगले 10 दिनों में 500 से अधिक नल कनेक्शन काटने की योजना है. निगमायुक्त ने उपभोक्ताओं से समय पर भुगतान की अपील की है. संपदा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि खाली प्लॉटों या व्यावसायिक गतिविधियों के लिए लीज नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर लीज निरस्त की जाए. विशेषकर चंडलभाटा, राइट टाउन, नेपियर टाउन, गोलबाजार और मदन महल जैसे क्षेत्रों में निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्वयं भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने और तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया है. बैठक में सभी विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे.

स्वच्छ जबलपुर अभियान पर विशेष नजर

शहर की स्वच्छता रैंकिंग सुधारने और आम नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है. निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के कड़े निर्देशों के बाद अब उन व्यावसायिक संस्थानों पर शिकंजा कसा जा रहा है जो स्वच्छता नियमों की अनदेखी कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होटल बी.के. कैसल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान होटल के बेसमेंट में भारी गंदगी और कचरे का अव्यवस्थित अंबार पाया गया. निगम अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कड़ी कार्रवाई की. स्वच्छता मानदंडों का उल्लंघन करने पर होटल प्रबंधन पर 25,000 रुपये का स्पॉट फाइन लगाया गया. निगम की सख्ती को देखते हुए होटल प्रबंधन ने तत्काल जुर्माना राशि का चेक जमा किया.

अवैध रूप से संचालित होटलों, अस्पतालों, कार बाजारों में करें तालाबंदी

नगर निगम के राजस्व अमले में नई ऊर्जा भरने और वित्तीय वर्ष के अंत तक शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के लिए निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की. निगमायुक्त  ने दो टूक शब्दों में कहा कि अब अधिभार रहित कर जमा करने के लिए मात्र 15 दिन शेष हैं, ऐसे में अधिकारी और कर्मचारी अपने उत्साह को बढ़ाएं और फील्ड पर सक्रियता दिखाएं.

 बैठक में राजस्व निरीक्षकों, सहायक राजस्व निरीक्षकों और करसंग्रहिताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे प्रतिदिन करदाताओं से संपर्क स्थापित करें. निगमायुक्त ने कहा कि शहर का विकास करदाताओं के सहयोग पर निर्भर है, इसलिए वसूली का प्रतिशत बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है. निगमायुक्त ने जिन आवासीय भवनों में कमर्शियल गतिविधियां संचालित हो रही हैं, उनका तत्काल पुनः सर्वे कर व्यावसायिक दर से कर निर्धारण किया जाए. निगमायुक्त ने अवैध रूप से संचालित हो रहे होटलों, अस्पतालों, कार बाजारों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सख्ती बरतते हुए तालाबंदी की कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSNagar nigam JabalpurProperty Tax Nagar Nigam Jabalpur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article पश्चिम बंगाल में 8 की जगह 2 चरणों पर होगी वोटिंग, जानें असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी की इलेक्शन तारीख
Next Article रेलवन ऐप का उपयोग करें, टिकट काउंटर पर लगने वाली लंबी कतार से बचें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?