By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: पूर्वज नाराज होने पर क्या देते हैं संकेत, अनदेखी करने पर कैसे परेशान रहता है परिवार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > पूर्वज नाराज होने पर क्या देते हैं संकेत, अनदेखी करने पर कैसे परेशान रहता है परिवार
Religion

पूर्वज नाराज होने पर क्या देते हैं संकेत, अनदेखी करने पर कैसे परेशान रहता है परिवार

DB News
Last updated: 10/10/2025 10:56 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

पूर्वज या पितरों के नाराज होने पर जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसलिए ऐसा कोई काम न करें, जिससे पितृ नाराज हों. कुछ संकेतों से पितरों की नाराजगी का पता चलता है.


By : पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By- सुप्रिया

Contents
पूर्वज या पितरों के नाराज होने पर जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसलिए ऐसा कोई काम न करें, जिससे पितृ नाराज हों. कुछ संकेतों से पितरों की नाराजगी का पता चलता है.पूर्वज नाराज हों तो मिलते हैं ये संकेत (Signs of Angry Ancestors)अज्ञात भय और चिंता:खाने में बाल निकलना:दुर्गंध या बदबू आना:पूर्वजों के सपने आना (Dream of Ancestors):शुभ-मांगलिक कार्यों में अड़चन आना:घर के किसी सदस्य का कुंवारा और निसंतान रहना:पितरों की नाराजगी कैसे करें दूर (Pitru Dosh Upay)


Signs of Angry Ancestors:
हिंदू धर्म (Hindu Dharma) समेत विभिन्न संस्कृतियों में पितरों (Pitru) से संबंधित पूजा-पाठ, ध्यान, दान आदि का महत्व है. हिंदू धर्म में तो पितरों को लेकर ऐसी मान्यता है कि, मरणोपरांत भी पितृ अपनी कृपादृष्टि परिवार पर बनाए रखते हैं. पितृ यदि प्रसन्न होते हैं तो परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं.

लेकिन किसी कारण पितृ नाराज हो जाए तो इससे जीवन में संकट आ सकता है. जाने-अनजाने में हुए गलत कार्यों से पूर्वज या पितृ कुपित होते हैं. इसलिए भूलकर भी ऐसा कोई काम नहीं करना, जो पितरों की नाराजगी का कारण बनें.

लेकिन प्रश्न यह है कि पितरों की नाराजगी को कैसे पहचानएं और पितरों को प्रसन्न करने के लिए क्या करें. बता दें कि पितृ नाराज होकर आपको कुछ संकेत देते हैं. यदि आपको भी ये संकेत मिल रहे हैं तो समझ लीजिए कि आपके पूर्वज आपसे नाराज हैं.

पूर्वज नाराज हों तो मिलते हैं ये संकेत (Signs of Angry Ancestors)

अज्ञात भय और चिंता:


आपको या फिर परिवार के किसी सदस्य को अज्ञात भय सताता है या फिर हमेशा चिंता मसहूस होती है तो यह पितृ दोष (Pitra Dosh) का संकेत है. इसका कारण यह है कि आपके पितृ आपसे प्रसन्न नहीं है.

खाने में बाल निकलना:


खाने के दौरान कभी-कभार बाल निकलना आम बात को हो सकती है. लेकिन अक्सर ऐसा होता है या पहले कोर में ही बाल निकल आता है तो यह पितृ दोष का संकेत हैं.

दुर्गंध या बदबू आना:


साफ-सफाई के बाद भी यदि घर से बदबू आए और यह पता न चले की आखिर बदबू कहां से आ रही है तो यह नाराज पितरों के संकेत हो सकते हैं.

पूर्वजों के सपने आना (Dream of Ancestors):


यदि परिवार के किसी सदस्य को बार-बार पूर्वजों के सपने आते हैं या सपने में आप पूर्वज को दुखी या फिर रोता हुआ देखते हैं तो इसे अच्छा नहीं माना जाता है.

शुभ-मांगलिक कार्यों में अड़चन आना:


तीज-त्योहार या फिर शुभ कार्यों के दौरान किसी न किसी तरह से खलल पड़ना या अशुभ घटनाएं हो जाना भी पितरों की नाराजगी का संकेत है. यह इस बात को दर्शाता है कि आपके पितृ असंतुष्ट हैं.

घर के किसी सदस्य का कुंवारा और निसंतान रहना:


घर पर पितृ दोष होने से घर के किसी सदस्य का विवाह नहीं हो पाता है. खासकर ऐसा तब होता है, जब घर पर किसी ऐसे सदस्य की मृत्यु हुई हो जोकि कुंवारा हो. इसके अलावा किसी दंपती को संतान न होना भी पितरों की नाराजगी का संकेत होता है.

पितरों की नाराजगी कैसे करें दूर (Pitru Dosh Upay)

पितरों के नाराज होने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लेकिन आप कुछ विशेष उपायों को कर नाराज पितृ को प्रसन्न कर सकते हैं. इन उपायों से आपके पूर्वज प्रसन्न होंगे और आप सुखी-संपन्न जीवन व्यतीत करेंगे.

  • पूर्वज नाराज हों तो उनके निमित्त पिंड दान जरूर करें.
  • पूर्वजों के निमित्त कुआं, तालाब या प्याऊ आदि का निर्माण कराएं.
  • किसी मंदिर के प्रांगण में बरगद या पीपल का पेड़ लगाएं और पूजा करें.
  • अमावस्या के दिन पितरों के नाम से दूध, चीनी, कपड़ा या दक्षिणा किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को दान करें.
  • पीपल वृक्ष की 108 बार परिक्रमा करने से भी पितृ दोष कम होता है.

ये भी पढ़ें: यूपी में कांवड़ यात्रा मार्ग पर नेमप्लेट लगाने को लेकर विवाद, सहयोगी हुए बागी

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DB News Update.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateDream of AncestorsSigns of Angry Ancestors
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article यूपी में कांवड़ यात्रा मार्ग पर नेमप्लेट लगाने को लेकर विवाद, सहयोगी हुए बागी
Next Article करियर से जुड़ी परेशानियों से मुक्ति पाने गुरू पूर्णिमा पर करें ये उपाय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?