20 मार्च 2026 की रात से भारत में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में ₹2 से ₹2.35 प्रति लीटर बढ़े रेट लागू हो गए हैं.
Source : SOCIAL MEDIA
By : DB News Update | Edited By : Prince Awasthi
Crude Oil Price :नई दिल्ली. BPCL, HPCL और IOCL ने अपने प्रीमियम उत्पादों (Speed, Power, XP95) के दाम 2.09 से 2.35 रुपये तक बढ़ाए हैं. वहीं औद्योगिक डीजल की कीमत ₹87.67 से बढ़कर ₹109.59 प्रति लीटर हो गई है. 20 मार्च 2026 की रात से भारत में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में ₹2 से ₹2.35 प्रति लीटर बढ़े रेट लागू हो गए हैं. औद्योगिक उपयोग वाले डीजल (Industrial Diesel) के दाम में लगभग ₹22 प्रति लीटर का बड़ा इजाफा हुआ है. सामान्य पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसका प्रमुख कारण मध्य पूर्व (ईरान) में तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में तेजी आना है.
कंपनियों की बढ़ेगी लागत
इंडस्ट्रियल डीजल ऑयल कंपनी नॉर्मल पंप पर नहीं सेल करती हैं. वो इसे फैक्ट्री या कारखानों में सप्लाई करती हैं. अब जब डीजल के दाम बढ़ें हैं तो इसका सीधा असर कंपनियों की लागत पर पड़ेगा. प्रॉफिट मार्जिन में कमी आने वाले समय में देखी जा सकती है.
आम आदमी पर सीधा असर
इंडस्ट्रियल डीजल आम गाड़ियों में नहीं भरा जाता. ये सिर्फ फैक्ट्रियों, कारखानों और बड़े औद्योगिक कामों में इस्तेमाल होता है. इसे इंडस्ट्रियल या बल्क डीजल कहा जाता है. इस पर किसी तरह की सब्सिडी नहीं मिलती. डीजल के बढ़ते दामों का असर देश में बड़े पैमाने पर होगा. कंपनियों की लागत बढ़ने से मुनाफा कम होगा, तो इसकी भरपाई वो आम आदमी से करती हुईं नजर आएंगी.
अपने शहर का रेट कैसे जानें
आज के डिजिटल युग में पेट्रोल और डीजल की कीमत जानना बेहद आसान हो गया है. लोग तेल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से रोजाना अपडेटेड रेट देख सकते हैं. इसके अलावा एसएमएस सेवा के जरिए भी कीमतों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है. इससे वाहन चालक अपने खर्च का बेहतर प्रबंधन कर सकते हैं और यात्रा की योजना बना सकते हैं.
अलग-अलग शहरों में अलग दाम
- दिल्ली में पेट्रोल की कीमत लगभग 94 से 95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87 से 88 रुपये प्रति लीटर के आसपास है.
- मुंबई में पेट्रोल 103 से 104 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90 से 91 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है.
- कोलकाता में पेट्रोल लगभग 103 से 104 रुपये और डीजल करीब 90 रुपये प्रति लीटर बताया जा रहा है.
- वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100 से 101 रुपये और डीजल करीब 92 रुपये प्रति लीटर के आसपास है.
क्रूड के दाम घटने के बाद भी नहीं घटाए गए थे दाम
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड के दाम में गिरावट देखने को मिल रही और शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत (Crude Oil Price) 72 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही है, जबकि WTI क्रूड का भाव 69.27 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. इसके अलावा यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने पॉलिसी रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की है. इससे पेट्रोल और डीजल के दाम में परिवर्तन किया जा सकता है, मोदी सरकार त्योहार में आम आदमी को तोहफा दे सकती है और प्राइज में बदलाव कर सकती है.
शेयर बाजार में तेजी
विदेश से दो अच्छी खबरें आई हैं, जिसका असर भारत पर भी देखने को मिल सकता है. एक ओर जहां ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड के दाम (Crude Oil Price) में तगड़ी गिरावट आई है, तो वहीं यूरोप में पॉलिसी रेट कट के बाद अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ गई है. इसके संकेत गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी के रूप में मिल चुके हैं. दरअसल, क्रूड ऑयल में बदलाव का असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ता है,जबकि अमेरिका पॉलिसी रेट में कटौती करता है, तो भारत में भी फेस्टिव सीजन में लोन लेने वालों को राहत मिलने की उम्मीद जागी है. यानी मोदी सरकार देश को लोगों को दो बड़े तोहफे दे सकती है.
2021 के बाद इस इस स्तर पर क्रूड
सबसे पहले बात करते हैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और इससे Petro-Diesel के दामों पर पड़ने दामों पर पड़ने वाले असर के बारे में, तो बता दें कि शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत (Crude Oil Price) 72 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही है, जबकि WTI क्रूड का भाव 69.27 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है.साल 2021 के बाद क्रूड का दाम इस स्तर पर आया है. महीनेभर में Crude की कीमतों में हुए बदलाव पर नजर डालें तो ये 20-25 डॉलर प्रति बैरल सस्ता हुआ है.

