पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मानसून ट्रैक की थीम पर किया जा सकता है काम. प्राकृतिक सौंदर्य वाले स्थानों की ट्रैकिंग तक नहीं कराई जा रही.
Source : DB News Update
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Jabalpur Tourism: मानसून आते ही मध्य प्रदेश जबलपुर के आसपास प्राकृतिक सौंदर्य का दर्शन करने का एक अलग ही मजा है. यहां के ऐसे स्पॉट हैं जिनका नजारा देखते ही बनता है. यह शहर प्रकृति की खूबसूरती से ढंका है. यहां की हरियाली, झरने, जंगल का माहौल और नर्मदा तट के रमणीय स्थल दिल को खुश कर देते हैं. इस मौसम में आप परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने के साथ जबलपुर के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं.
इन जगहों पर आने का बना सकते हैं प्लान
अगर आप वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जबलपुर जिले के प्राकृतिक जलप्रपात भेड़ाघाट, निदान फाल, बैलेंस रॉक, मदन महल किला, बरगी डेम, गौरीघाट का विराट नर्मदा घाट सहित आसपास के धर्म स्थल ये ऐसी जगहें हैं, जहां न सिर्फ प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं, बल्कि यहां मानसून ट्रैक और फोटोग्राफी के लिए भी बेहतरीन माहौल है.
निदान फाल का झरना पर्यटकों के लिए बना आकर्षण का केन्द्र
कटंगी रोड पर स्थित निदान फाल बारिश के दिनों में पर्यटकों के लिए सबसे खूबसूरत जगह के रूप में पहचान बनाता जा रहा है. क्योंकि पहाड़ी से गिरता पानी एक अलग ही सुकून देेता है. यहां बड़ी संख्या में लोग बारिश के दिनों में निदान फाल का आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं. इस निदान फाल की खूबसूरती केवल बारिश के दिनों में ही देखने को मिलती है. इस कारण सबसे ज्यादा पर्यटक बारिश के दौरान निदान फाल जाते हैं.
खंदारी जलाशय का अद्भुत नजारा
बारिश के दिनों में खंदारी जलाशल पानी से लबालब भर जाता है और जलाशय का जल स्तर जैसे ही बढ़ता है और डेम से पानी नीचे गिरने लगता है. यहां का नजारा देखकर आपका मन सुकून से भर जाएगा. पानी की बूंदे झर-झर करते हुए नीचे गिरती हैं और जलाशय के चारों तरफ फैली हरियाली एक अलग ही दृश्य निर्मित करती है. जलाशय के बीच बनने वाला इन्द्रधनुष मनमोहक दिखाई पड़ता है. जो पर्यटक प्रकृति से प्रेम करते हैं. उनके लिए यह पिकनिक स्पॉट सबसे अच्छा है. क्योंकि यहां न केवल झरना दिखाई देगा. बल्कि हरियाली भी आपका मन मोह लेगी.
बरगी डेम की लहरों के बीच मिलता है समुद्री तट का एहसास
जबलपुर से करीब 35 किमी दूर नर्मदा नदी में बनाया गया बरगी डेम है, जो बारिश के दिनों में लबालब भर जाता है और जब तेज हवाएं चलती हैं तो बरगी डेम की लहरें समुद्र तट का एहसास कराती हैं. क्योंकि पानी का वेग उसी रफ्तार से बांध के तट से टकराता है, जिस रफ्तार से हवाएं चल रही होती हैं. बरगी डेम के जब गेट खुलते हैं, उस दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक यहां की खूबसूरती देखने के लिए पहुंचते हैं और प्राकृतिक आनंद लेते हैं. बारिश के दिनों में पर्यटकों के लिए सबसे सुंदर जगह में से एक बरगी डेम ही है.
पर्यटकों को भटकाव से रोकने करें ट्रैकिंग
स्पॉट रेलवे स्टेशन से दूरी बस स्टैण्ड से दूरी
भेड़ाघाट 20 किमी 18 किमी
निदान फाल कटंगी 30 किमी 25 किमी
बरगी डेम 35 किमी 40 किमी
खंदारी गोराबाजार 12 किमी 10 किमी
बगदरी पाटन रोड 25 किमी 35 किमी
भैसाघाट कटाव 40 किमी 45 किमी
नजारा व्यू प्वाइंट 65 किमी 60 किमी
सिंग्रामपुर कटंगी रोड 65 किमी 60 किमी
गौबच्छाघाट भेड़ाघाट 35 किमी 30 किमी
स्वर्गद्वारी भेड़ाघाट 25 किमी 22 किमी
ये स्पॉट्स करेंगे आकर्षित
जिले में स्थित रानी दुर्गावती व्यू प्वाइंट समाधि रोड, भंवरताल पार्क, विजय नगर कचनार सिटी शंकर जी की विशाल मूर्ति, गौरीघाट महाआरती, तिलवाराघाट व्यू प्वाइंट, ओपन एयर थियेटर गौरीघाट भटौली, भेड़ाघाट बंदरकूदनी, बरगी स्थित शंकर भगवान का मंदिर, लम्हेटाघाट सहित अनेक धार्मिक स्पॉट आकर्षण का केन्द्र हैं. जहां आने के बाद पर्यटकों को आनंद की अनुभूति होगी.
बैलेंस रॉक और रानीदुर्गावती किला भी है आकर्षण का केन्द्र
जबलपुर का प्रसिद्ध स्थल मदन महल पहाड़ी के बीच एक पत्थर पर रानी दुर्गावती का किला बना है और उसी के नजदी एक पत्थर के ऊपर दूसरा पत्थर महज 18 सेंटीमीटर जगह पर रखा है. ये दोनों स्थान बारिश के दिनों में मनमोहक एहसास दिलाते हैं. क्योंकि प्राकृतिक रूप से हरियाली से घिर जाते हैं.

