श्री जगन्नाथ मंगलकारी आरती… “श्री बैकुंठ मंगलकारी”
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Shri Jagannath Aarti : भगवान जगन्नाथ कलियुग के देवता माने जाते हैं. उनकी पूजा से आध्यात्मिक और भौतिक लाभ मिलते हैं. जगन्नाथ विष्णु का रूप हैं, जो मोक्ष प्रदान करते हैं. उनकी आरती करने से भक्तों पर कृपा बनी रहती है. भगवान जगन्नाथ भगवान विष्णु के ही रूप हैं. उनकी पूजा करने से व्यक्ति को जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. भगवान जगन्नाथ की आरती रोजाना करना से भक्त जनों को रोजाना उनकी कृपा प्राप्त हो सकती है.
।। श्री जगन्नाथ जी की आरती ।।
श्री जगन्नाथ मंगलकारी, आरती श्री बैकुंठ मंगलकारी,
मंगलकारी नाथ आपादा हरि, कंचन को धुप दीप ज्योत जगमगी,
अगर कपूर बाटी भव से धारी, आरती श्री जगन्नाथ मंगल कारी,
आरती श्री बैकुंठ मंगलकारी, घर घरन बजता बाजे बंसुरी,
घर घरन बजता बाजे बंसुरी, झांझ या मृदंग बाजे, ताल खनजरी,
आरती श्री जगन्नाथ मंगलकारी, आरती श्री बैकुंठ मंगलकारी,
निरखत मुखारविंद परसोत चरनारविन्द आपादा हरि,
जगन्नाथ स्वामी के अताको चढे वेद की धुवानी, जगन्नाथ स्वामी के भोग लागो बैकुंठपुरी,
आरती श्री जगन्नाथ मंगल कारी, आरती श्री बैकुंठ मंगलकारी,.
इंद्र दमन सिंह गजे रोहिणी खड़ी, मार्कंडेय स्व गंगा आनंद भरि,
आरती श्री जगन्नाथ मंगल कारी, आरती श्री बैकुंठ मंगलकारी,
सरनार मुनि द्वारे तदे ब्रह्म वेद भानी, सरनार मुनि द्वारे तदे ब्रह्म वेद भानी,
धन धन ओह सुर स्वामी आनंद गढ़ी, आरती श्री जगन्नाथ मंगल कारी,
आरती श्री बैकुंठ मंगलकारी, आरती श्री जगन्नाथ मंगलकारी,
आरती श्री बैकुंठ मंगलकारी, मंगलकारी नाथ आपदा हरि,
कंचन को धुप दीप ज्योत जगमगी, अगर कपूर बाटी भव से धारी,
आरती श्री जगन्नाथ मंगल कारी, आरती श्री बैकुंठ मंगलकारी
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

