Sawan Maas 2024 Navgrah Shanti Upay : श्रावण मास में आपको कुछ विशेष चीजों से शिवलिंग का अभिषेक करने से आपके नव ग्रहों को शांत किया जा सकता है.
By : DB News Update | Edited By- Supriya
हिन्दू पंचांग का सबसे पवित्र माह कहा जाने वाला सावन का महीना शुरू है. सावन के इस पवित्र महीने में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है.आज जबलपुर निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित संजय तिवारी ने हमें बता रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनसे अभिषेक करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है.
यदि आप सावन के महीने में कुछ विशेष चीजों से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करते हैं तो इससे नौग्रहों की शांति होगी और इससे आपके जीवन के सभी कष्ट दूर होंगे, क्योंकि 9 ग्रहों की मजबूती सुखमय जीवन प्रदान करती है.
ये हैं 9 ग्रह और उनकी पूजा पद्धति
1. सूर्य ग्रह
यदि आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर है तो आप सावन की पूरे महीने प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.
2. चंद्र ग्रह
यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा नीचे का है तो आप इसके लिए प्रतिदिन कच्चे दूध को काले तिल में मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें.
3. मंगल ग्रह
आपकी कुंडली में मंगल को मजबूत करने के लिए शिवलिंग का सावन के महीने में शहद से अभिषेक करें.
4. बुध ग्रह
इस ग्रह को शांत करने के लिए आपको श्रावण मास में हर रोज कच्चे दूध में कनेर के पीले फूल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना होगा.
5. गुरु ग्रह
यदि गुरु आपकी कुंडली में अशुभ स्थिति में है तो आप हर रोज पानी में पीला चंदन मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें.
6. शुक्र ग्रह
शुक्र धन और सुख का कारक है, इसे कुंडली में मजबूत बनाने के लिए आप सावन में हर रोज शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें.
7. शनि ग्रह
शनि के प्रकोप से बचने के लिए आपको कुंडली में शनि को शांत करना होगा. इसके लिए सावन में प्रति दिन गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें.
8. राहु ग्रह
राहु को शांत करना भी जरूरी है. इसके लिए आपको श्रावण मास में हर रोज शिवलिंग पर भांग चढ़ाना होगी. इससे आपको लाभ मिलेगा.
9. केतु ग्रह
यदि आपकी कुंडली में केतु कमजोर है तो सावन के महीने में आप एक उपाय से इसे मजबूत कर सकत हैं. इसके लिए आपको सरसों के तेल से शिवलिंग का अभिषेक करना होगा.

