By: DB News Update
Edited by: prince Awasthi
Delhi news.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-चीन सीमा विवाद पर संसद को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत और चीन बातचीत और कूटनीति के जरिए सीमा विवाद सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्वी लद्दाख में पूरी तरह से डिसइंगेजमेंट हो चुका है। हालांकि, LAC पर अभी भी कई इलाकों में विवाद है। भारत का मकसद ऐसा समाधान निकालना है, जो दोनों देशों को मंजूर हो।
विदेश मंत्री ने बताया कि भारत और चीन के बीच रिश्ते बेहतर करने के लिए दोनों देशों के बीच 38 बैठकें हुई हैं। तब जाकर 21 अक्टूबर 2024 को पूर्वी लद्दाख के देपसांग और डेमचोक क्षेत्रों पर समझौता हुआ।
जयशंकर ने आगे कहा-
2020 के बाद से भारत और चीन के रिश्ते सामान्य नहीं हैं। बॉर्डर पर शांति भंग हुई थी, तब से दोनों देशों के रिश्ते ठीक नहीं हैं। हालांकि हाल ही में हुई बातचीत से स्थिति में कुछ सुधार हुआ है।

