चैंपियंस ट्रॉफी मैच से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी, दोनों की प्लेइंग 11, हेड टू हेड सभी जानकारी यहां देखें.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
IND vs NZ Champions Trophy Final 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच को लेकर क्रिकेट टीम फाइनल हो चुकी हैं. यानि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया और मिशेल सेंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड के बीच होगा. दोनों टीमें एक ही ग्रुप में थी. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को जबकि न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है. फाइनल मैच दुबई में खेला जाएगा.
फाइनल मैच किस तारीख को खेला जाएगा, टाइमिंग?
भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाएगा. मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. मिचेल सेंटनर और रोहित शर्मा टॉस के लिए 1:55 पर आएंगे और टॉस का सिक्का 2 बजे उछलेगा.
Final की संभावित प्लेइंग 11
भारत की संभावित एकादश: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.
न्यूजीलैंड की संभावित एकादश: विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमिसन, विल ओरौर्के.

