भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अधिकारियों ने हाल ही में आर्थिक गतिविधि संकेतकों का हवाला देते हुए दूसरी तिमाही में 6.8% की जीडीपी वृद्धि का अनुमान लगाया था
BY : DB News Update / Edited By : प्रिंस अवस्थी
नई दिल्ली.
Gross Domestic Product : वित्त वर्ष 2025 की जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ घटकर 5.4% हो गई है. यह सात तिमाहियों यानी 21 महीने में सबसे धीमी ग्रोथ है. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के खराब प्रदर्शन के कारण GDP ग्रोथ धीमी हुई है. इससे पहले 2023 की तीसरी तिमाही में ग्रोथ 4.3% रही थी.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अधिकारियों ने हाल ही में आर्थिक गतिविधि संकेतकों का हवाला देते हुए दूसरी तिमाही में 6.8% की जीडीपी वृद्धि का अनुमान लगाया था, लेकिन अक्टूबर की मौद्रिक नीति समीक्षा में केंद्रीय बैंक का आधिकारिक अनुमान 7% था. 2023-24 की दूसरी तिमाही में वास्तविक जीडीपी 8.1% बढ़ी थी, जबकि उस तिमाही में जीवीए वृद्धि 7.7% थी.
हालांकि, भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहा. इस वर्ष जुलाई-सितंबर तिमाही में चीन की जीडीपी वृद्धि 4.6 प्रतिशत रही। जीडीपी वृद्धि का पिछला निम्न स्तर 4.3 प्रतिशत वित्तीय वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2022) में दर्ज किया गया था.

