IND vs NZ को 44 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ उसने Champions Trophy 2025 के ग्रुप-ए में टॉप कर लिया है.
By : DB News Update| Edited By : प्रिंस अवस्थी
India vs New Zealand Match : दुबई में खेले गए मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हरा दिया है. यह चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) के ग्रुप चरण का आखिरी मैच था. टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बनाए थे, जिसमें श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की 79 रनों की पारी का अहम योगदान रहा. जवाब में न्यूजीलैंड लक्ष्य से 21 रन कम ही बना पाया. केन विलियमसन ने 81 रनों की पारी जरूर खेली, लेकिन अपनी टीम की जीत सुनिश्चित नहीं कर पाए.
भारत की शुरुआती जोड़ी ज्यादा कुछ नहीं कर पाई
भारत की ओपनिंग जोड़ी, रोहित शर्मा और शुभमन गिल सस्ते में आउट हो गए. विराट कोहली अपने करियर का 300वां वनडे मैच खेल रहे थे, जिसमें वो बढ़िया टच में दिख रहे थे. मगर ग्लेन फिलिप्स ने ऐसा जादुई कैच लपका कि मैदान में हर कोई हैरान रह गया. विराट ने 11 रन बनाए. मगर संकट की स्थिति से श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने टीम इंडिया को संभाला, जिनके बीच 98 रनों की पार्टनरशिप हुई. अय्यर ने 79 रन बनाए, वहीं अक्षर पटेल ने 42 रनों का योगदान दिया. हार्दिक पांड्या ने भी 45 रनों की पारी खेल भारत को 249 के स्कोर तक पहुंचने में मदद की.
भारत की जीत में सबसे बड़ा योगदान गेंदबाजी वरुण चक्रवर्ती का रहा जिन्होंने 5 विकेट लेकर कीवियों को जमकर परेशान किया. ये चक्रवर्ती का चैंपियंस ट्रॉफी डेब्यू मैच था, जिसमें उन्होंने पंजा लेकर इतिहास रच दिया है.


