उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक 45 दिनों के लिए संगम तट पर महाकुंभ लगा जिसमें 65 करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
UP News : प्रयागराज में संगम तट पर महाकुंभ में योगी सरकार ने 7 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए. अब सवाल उठ रहे हैं कि सरकार की कमाई कितनी हुई? इसको लेकर योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने बड़ा दावा किया है. आजमगढ़ पहुंचे राजभर ने कहा कि महाकुंभ के माध्यम से 60 लाख लोगों को रोजगार मिला है साढ़े सात हजार करोड़ कुंभ के आयोजन में सरकार ने खर्च किया और साढे तीन लाख करोड़ इस महाकुंभ के माध्यम से सरकार को फायदा हुआ है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रतिपक्ष को सनातन का वैभव नहीं पच पा रहा है जब की सनातन भारत की आध्यात्मिक ताकत है, आध्यात्मिक शक्ति है जिसकी स्वीकार्यता देश ही नहीं बल्कि दुनिया में बढ़ी है. यह विपक्ष को अच्छा नहीं लग रहा है. जो चुनावी हिंदू है जो चुनावी सनातनी हैं वह कुंभ तक भी नहीं जा पाए और कुछ लोग गए तो अंधेरे में डुबकी लगाई तो ऐसे लोगों से क्या उम्मीद करना है.

