मंगला गौरी व्रत सुहागिन मंहिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति और कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर के लिए यह व्रत रखती हैं.
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Mangala Gauri Vrat in 2025: हिंदू धर्म में मंगला गौरी व्रत का विशेष महत्व है. इसे सावन महीने में पड़ने वाला विशेष व्रत भी माना गया है. बता दें कि मंगला गौरी का व्रत सावन महीने के प्रत्येक मंगलवार को रखा जाता है. इस दिन माता पार्वती की पूजा की जाती है. सुहागन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए यह व्रत रखती हैं, तो वही कुंवारी कन्याएं भी इस व्रत को करती हैं. मान्यता है कि कुंवारी कन्याएं यदि मंगला गौरी व्रत करें तो उन्हें सुयोग्य और मनचाहे वर की प्राप्ति होती है.
मंगला गौरी व्रत 2025 तारीख
इस साल सावन माह 11 जुलाई से शुरू हो जाएगा. सावन का पहला मंगलवार 15 जुलाई को पड़ेगा और इसी दिन मंगला गौरी व्रत भी रखा जाएगा. इसके बाद दूसरा मंगला गौरी व्रत 22 जुलाई को, तीसरा मंगला गौरी व्रत 29 जुलाई को और चौथा मंगला गौरी व्रत 5 अगस्त 2025 को रखा जाएगा.
मंगला गौरी व्रत की सूची
- पहला मंगला गौरी व्रत 15 जुलाई 2025
- दूसरा मंगला गौरी व्रत 22 जुलाई 2025
- तीसरा मंगला गौरी व्रत 29 जुलाई 2025
- चौथा मंगला गौरी व्रत 05 अगस्त 2025
मंगला गौरी व्रत पूजा विधि
- मंगला गौरी व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहन लें.
- स्नान के बाद हाथ जोड़कर व्रत का संकल्प लें.
- पूजा स्थान पर एक चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं. इस पर मां पार्वती की फोटो या मूर्ति रखें.
- घी का दीप जलाकर देवी पार्वती की मूर्ति के पा रखें और षोडशोपचार विधि से पूजा करें.
- देवी पार्वती को लौंग, सुपारी, इलायची, फल, पान, लड्डू, सुहाग का सामान और 16 चूड़ियां आदि भी चढ़ाएं.
- मंगला गौरी पूजा में 16 की संख्या में चीजें चढ़ाना शुभ माना जाता है.
- इसके बाद व्रत कथा पढ़ें और आरती करें.
मंगला गौरी व्रत के नियम
- मंगला गौरी व्रत आप फलाहार रख सकती हैं. इसके अलावा सात्विक भोजन भी किया जा सकता है.
- लेकिन व्रत के दौरान अनाज जैसे गेहूं, चावल या दालें नहीं खानी चाहिए,
- साथ ही व्रत के दौरान सफेद नमक और लहसुन-प्याज का सेवन भी न करें.
- जिन महिलाओं को मासिक धर्म हुआ हो, वह मंगला गौरी व्रत की पूजा न करें.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

