अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर व मंदिर परिसर के विकास कार्यों की सराहना की.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Shilpa Shetty In MP: भगवान महाकाल के दरबार में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के अचानक पहुंचने से श्रद्धालु अचंभित देखे गए. फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के साथ आशीर्वाद लेने पहुंची थीं और पूजा-अर्चना कर खुशहाली की दुआ मांगी.
महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को भोग आरती की तैयारी चल रही थी. इसी दौरान अचानक हलचल देखने को मिली बाद में पता चला कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन पहुंची हैं.
18 साल बाद भगवान महाकाल का आशीर्वाद मिला
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि उन्हें महाकालेश्वर मंदिर में अद्भुत ऊर्जा मिलती है. वे 18 साल पहले भगवान महाकाल का आशीर्वाद देने के लिए आई थी. इसके बाद एक बार फिर बाबा ने उन्हें आशीर्वाद दिया है. शिल्पा शेट्टी ने यह भी कहा कि उन्हें महाकालेश्वर मंदिर जाकर काफी खुशी मिलती है. यह खुशी उनके चेहरे पर देखी जा सकती है.
महाकालेश्वर की पूरी तरह तस्वीर ही बदल गई
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कहा कि 18 साल में महाकालेश्वर मंदिर परिसर की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है. यहां पर काफी विकास कार्य हुए हैं. मंदिर परिसर को काफी बड़ा कर दिया गया है जो कि काफी अद्भुत और अकल्पनीय है.

